उदयपुर में धार्मिक स्थल खंडित करने पर सर्व समाज का आक्रोश, देहलीगेट पर प्रदर्शन
उदयपुर में धार्मिक स्थल खंडित करने पर सर्व समाज का आक्रोश, देहलीगेट पर प्रदर्शन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग सूरजपोल थाने पहुंचे थे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था. Published : Septe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में धार्मिक स्थल खंडित करने पर सर्व समाज का आक्रोश, देहलीगेट पर प्रदर्शन
शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग सूरजपोल थाने पहुंचे थे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था.
Published : September 19, 2026 at 11:47 AM IST
उदयपुर : धार्मिक स्थल खंडित किए जाने की घटना को लेकर सर्व समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को बड़ी संख्या में लोग देहलीगेट सर्कल पर एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की गई. डीएसपी छवि शर्मा ने कहा कि फिलहाल पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
भाजपा युवा नेता सनी पोखरणा ने बताया कि सूरजपोल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने धार्मिक स्थल को खंडित कर दिया था. घटना सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है. शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग सूरजपोल थाने पहुंचे थे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था. सर्व समाज के नेतृत्व में सर्व समाज के लोग एक बार फिर सड़क पर उतरे. देहलीगेट सर्कल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. लोगों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें. तेजाजी के बाद अब 100 साल पुराने शिवालय में तोड़फोड़, लोगों में आक्रोश, जूली ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर रहे हैं. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कार्रवाई होने तक उनका विरोध जारी रहेगा. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो उदयपुर बंद का आह्वान भी किया जा सकता है. फिलहाल देहलीगेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


