राजस्थान में जीत गई भाजपा, पर कॉकरोच जनता पार्टी ने ले ली चुटकी
राजस्थान में जीत गई भाजपा, पर कॉकरोच जनता पार्टी ने ले ली चुटकी राजस्थान के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी अच्छा दमखम दिखाया, लेकिन भाजपा सबसे अधिक वार्डों में कमल खिल…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में जीत गई भाजपा, पर कॉकरोच जनता पार्टी ने ले ली चुटकी
राजस्थान के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी अच्छा दमखम दिखाया, लेकिन भाजपा सबसे अधिक वार्डों में कमल खिलाने में कामयाब रही। इस बीच सीजेपी ने दो क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन को लेकर चुटकी ली है।
राजस्थान के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से चलाए गए 'जेन जी' आंदोलन के बाद हुए पहले चुनाव में भाजपा विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पछाड़ने में कामयाब रही। हालांकि, जीत के बीच उसे कुछ जख्म भी मिले हैं, जिनपर नमक रगड़ते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने चुटकी ली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीयों उम्मीदवारों के बाजी मारने और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के जीतने पर सीजेपी ने तंज कसा है।
नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन चलाने के बाद सीजेपी जिन राज्यों में 'स्कूल ठीक करो' अभियान सबसे अधिक सक्रियता के साथ चला रही है उनमें राजस्थान भी शामिल है। पिछले दिनों एक स्कूल का निरीक्षण करने जा रही सीजेपी की टीम पर हमला भी किया गया था। ऐसे में जब भाजपा की जीत की खबरें आईं तो सीजेपी ने उसके जख्मों को खुरेदना बेहतर समझा। सीजेपी के सह संयोजक और राजस्थान से आने वाले आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र के नतीजों को लेकर तंज कसा।
आशुतोष रांका ने कहा, 'सुनने में आया है कि निकाय चुनावों में राजस्थान के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दोनों के गृह जिले हाथ से निकल गए हैं। यह भी सुनने में आ रहा है कि इसी तरह शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को दरकिनार किया गया तो स्थिति और विकट हो जाएगी।' सीजेपी के दूसरे सह संयोजक सौरभ दास ने रांका की टिप्पणी को साझा करते हुए नीतजों को युवाओं का असर बताया। उन्होंने कहा, 'युवा अपना असर दिखा रहे हैं।'
क्या रहा है भरतपुर और बारां का परिणाम
भरतपुर नगर निगम में कुल 65 वार्ड हैं। यहां इस बार सत्ता की चाबी निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों के हाथ लगी है। भाजपा भले ही 20 सीटें जीतकर कांग्रेस से बहुत आगे रही जो सिर्फ 7 सीटों पर ही कब्जा जमा पाई, लेकिन निर्दलीय यहां 36 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे, 3 सीटें अन्य के खाते में गईं। वहीं, बारां की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी ने पहली बार नगर परिषद पर कब्जा कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी यहां 60 में से 31 वार्डों को जीतकर बहुमत पाने में सपल रही। 15 सालों से यहां कब्जा जमाए बैठी कांग्रेस 18 वार्डों में जीत दर्ज करके दूसरे जबकि 9 सीटों पर सिमटी भाजपा तीसरे स्थान पर रही।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


