होमशिक्षा-करियरमाननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिला राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल,
शिक्षा-करियर

माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिला राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल,

माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिला राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल, माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिला राजस्थान…

AIMA Media के अनुसार18 जुलाई 2026 को 06:10 am बजे
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिला राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल,

सौजन्य से:- AIMA Media

9 अगस्त के प्रवासी राजस्थानी संगम ‘व्यापार से विकास तक' के महाआयोजन को मिलेगा नया आयाम

बेंगलूरू: राजस्थान फाउंडेशन बैंगलोर चैप्टर के अध्यक्ष सचिन पांडिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर 9 अगस्त को बेंगलुरु के व्हाइट पेट्टल्स, पैलेस ग्राउंड गेट नंबर 3 में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी संगम ‘व्यापार से विकास तक’ के महाआयोजन की तैयारियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बैंगलोर चैप्टर की गतिविधियों एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि चैप्टर का कार्यालय स्थापित हो चुका है तथा कर्नाटक सोसायटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण पूर्ण हो गया है। पैन, बैंक खाता एवं दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हाल ही में बेंगलुरु की 65 से अधिक प्रवासी समाज संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई और सभी संगठनों से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की सक्रिय सहभागिता का अनुरोध करते हुए RIICO, राजस्थान पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग के स्टॉल, निवेशकों के लिए बिजनेस लाउंज, उद्योग विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति तथा विभिन्न व्यावसायिक बैठकों के आयोजन का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रवासी राजस्थानी उद्योगपति एवं निवेशक, 300 से अधिक विभिन्न प्रवासी समाजों के पदाधिकारी तथा देशभर के राजस्थान फाउंडेशन चैप्टरों के अध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में यह भी बताया गया कि इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान में लगभग ₹3,000 करोड़ के संभावित निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। निवेशकों को आकर्षित करने हेतु विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन, क्षेत्रवार निवेश अवसर, सब्सिडी तथा उद्योग-अनुकूल नीतियों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रवासी राजस्थानियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इनमें राजस्थान के होटल एवं अस्पतालों के साथ एमओयू, राजस्थान फाउंडेशन पदाधिकारियों के लिए विशेष सुविधाएँ, प्रवासी राजस्थानियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल इंश्योरेंस योजना तथा राजस्थान–कर्नाटक के बीच बेहतर रेल संपर्क प्रमुख रहे। साथ ही सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास परियोजनाओं में प्रवासी उद्योगपतियों की भागीदारी बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को राजस्थान फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रम प्रवासी राजस्थानी संगम - व्यापार से विकास तक की आमंत्रण पत्रिका, चैप्टर की मोमेंटो प्रदान की गई। दोनों नेताओं ने बैंगलोर चैप्टर द्वारा प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान के विकास से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए 9 अगस्त के महाआयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया, साथ ही देश विदेश के सभी चैप्टर अध्यक्षों के साथ बैंगलोर शहर में सामूहिक बैठक की भी बात कही । इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन पांडिया, सचिव नितेश टिबडेवाल, एग्जिक्युटिव कमिटी के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक विजय सराफ, महिला विंग की अध्यक्षा मृदुला मालपानी, सचिव राज अग्रवाल उपस्थित रही ।

Copyright AIMAMEDIA FOUNDATION 2026

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें