होमक्राइमकोरियाई पर्यटक का बटुआ जोधपुर में चोरी, सिगरा में केस
क्राइम

कोरियाई पर्यटक का बटुआ जोधपुर में चोरी, सिगरा में केस

कोरियाई पर्यटक का बटुआ जोधपुर में चोरी, सिगरा में केस हिन्दुस्तान, वाराणसी वाराणसी। दक्षिण कोरिया के पर्यटक कांग जंग हो का बटुआ जोधपुर में चोरी हो गया। इसकी शिकायत पर सिगरा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है और मामला जोधपुर…

Hindustan के अनुसार11 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
कोरियाई पर्यटक का बटुआ जोधपुर में चोरी, सिगरा में केस

सौजन्य से:- Hindustan

कोरियाई पर्यटक का बटुआ जोधपुर में चोरी, सिगरा में केस

हिन्दुस्तान, वाराणसी

वाराणसी। दक्षिण कोरिया के पर्यटक कांग जंग हो का बटुआ जोधपुर में चोरी हो गया। इसकी शिकायत पर सिगरा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है और मामला जोधपुर पुलिस को सौंप दिया है। चोरी में 5.50 लाख कोरियन वोन और 200 डॉलर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं।

वाराणसी। राजस्थान के जोधपुर घूमने आए दक्षिण कोरिया के पर्यटक का बटुआ चोरी होने के मामले में सिगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। जीरो एफआईआर दर्ज कर केस जोधपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। शिकायत के अनुसार दक्षिण कोरिया के कांग जंग हो तीन सितंबर को भारत घूमने आए थे। वह जोधपुर में नागौरी गेट थाना क्षेत्र के पास घूम रहे थे। अज्ञात लोगों ने उनका बटुआ चोरी कर लिया। घटना के बाद पर्यटक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत में उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान में 5.50 लाख कोरियन वोन और 200 डॉलर समेत जरूरी दस्तावेज हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें