राजस्थान में फिर बदला मौसम: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मानसून सक्रिय, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
राजस्थान में आज अचानक से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हो गया। इसके चलते जयपुर समेत कई इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज हुई। अलवर और धौलपुर में बारिश का खास असर देखने को मिला। जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो ग…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
राजस्थान में आज अचानक से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हो गया। इसके चलते जयपुर समेत कई इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज हुई। अलवर और धौलपुर में बारिश का खास असर देखने को मिला।
जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से राज्य में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। शुक्रवार को अलवर में तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया, वहीं जयपुर समेत कई इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 15 से 16 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।
राजस्थान में सबसे अधिक रहा तापमान पिलानी में रहा
राजस्थान में बारिश का दौर थमने के चलते बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 10 से ज्यादा शहरों में पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे गर्म झुंझुनूं के पिलानी का तापमान रहा। यहां 40.0°C सेल्सियस डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अगले दो हफ्तों के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए कृषि विभाग ने कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में 11 सितंबर 2026 को मौसम में आए बदलावों को लेकर जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि आने वाले दो हफ्तों में इसी तरह से फिर बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। यहां देखिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
12 से 16 सितंबर: जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश में बढ़ोतरी होगी।
13 और 14 सितंबर: कोटा और उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान: बीकानेर और जोधपुर संभाग में 13 से 16 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यलो अलर्ट: मौसम केंद्र ने शनिवार (12 सितंबर) के लिए राज्य के 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


