होमक्राइमजयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, सुगना देवी की हुई दर्दनाक मौत
क्राइम

जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, सुगना देवी की हुई दर्दनाक मौत

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एन्क्लोजर में घास काटने घुसी महिला मजदूर सुगना देवी को बाघ 'शिवाजी' ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जयपुर: राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल प…

Navbharat Times के अनुसार2 सितंबर 2026 को 08:33 am बजे
जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, सुगना देवी की हुई दर्दनाक मौत

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एन्क्लोजर में घास काटने घुसी महिला मजदूर सुगना देवी को बाघ 'शिवाजी' ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

जयपुर: राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे पार्क में बाघ 'शिवाजी' के एन्क्लोजर में घास काटने घुसी एक महिला मजदूर सुगना देवी को टाइगर ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शी साथी महिला कमला देवी के अनुसार, सुबह करीब 7 महिलाएं नाहरगढ़ पार्क में घास काटने के लिए गई थीं। जब वे टाइगर शिवाजी के एन्क्लोजर में दाखिल हुईं, तब बाघ अंदर बने पिंजरे में बंद था। लेकिन कुछ ही सेकंड में अचानक किसी ने पिंजरे का गेट खोल दिया।

जान बचाने भागी 5 महिलाएं

बाघ को बाहर आते देख अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए 5 महिलाएं बाहर की ओर भागीं, जबकि एक महिला पेड़ के पीछे छिप गई। सुगना देवी ने खुद को बचाने के लिए एन्क्लोजर की जाली पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन खूंखार बाघ ने उन्हें नीचे खींच लिया और मौके पर ही मार डाला। घटना के कई घंटों बाद तक मृतका का शव एन्क्लोजर के अंदर ही पड़ा रहा।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

देश के एकमात्र ऐसे बायोलॉजिकल पार्क जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक साथ हैं- में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक ने हड़कंप मचा दिया है। वर्तमान में यहां 13 टाइगर (जिनमें 2 व्हाइट टाइगर शामिल हैं) मौजूद हैं। महिला मजदूरों की मौजूदगी के बावजूद बाघ का पिंजरा कैसे खुला, इसे लेकर वन विभाग और पार्क प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें