होमक्राइमराजस्थान के उदयपुर में शिव मूर्ति खंडित करने पर भारी आक्रोश... बाजार बंद कराए, आरोपी फिरोज डिटेन; घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
क्राइम

राजस्थान के उदयपुर में शिव मूर्ति खंडित करने पर भारी आक्रोश... बाजार बंद कराए, आरोपी फिरोज डिटेन; घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

Sign In Advertisement X राजस्थान के उदयपुर में शिव प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के बाद शहर में भारी गुस्सा फैल गया है. विरोध में हिंदू समाज के बड़ी संख्या म…

AajTak के अनुसार19 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
राजस्थान के उदयपुर में शिव मूर्ति खंडित करने पर भारी आक्रोश... बाजार बंद कराए, आरोपी फिरोज डिटेन; घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान के उदयपुर में शिव प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के बाद शहर में भारी गुस्सा फैल गया है. विरोध में हिंदू समाज के बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान देहलीगेट और बाबू बाजार बंद करा दिए गए. पुलिस ने आरोपी फिरोज को हिरासत में ले लिया है और अधिकारी नाराज लोगों को समझाने में लगे हैं.

यह घटना उदयपुर शहर की है, जहां भगवान शिव की मूर्ति को खंडित किए जाने की जानकारी सामने आते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग विरोध जताने के लिए घरों से बाहर निकल आए. प्रदर्शन में युवाओं के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं. इतनी भीड़ के सड़क पर आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. गुस्से में आए कुछ युवाओं ने यह मांग भी उठाई कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए. विरोध के दौरान युवाओं ने शहर का देहलीगेट और बाबू बाजार भी बंद करा दिया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी होगी. लोगों की मांग है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: राजस्थान निकाय चुनाव में 1 वोट मिलने पर बीजेपी प्रत्याशी के रोने का नहीं है ये वीडियो

मामले की जांच कर रही डिप्टी छवि शर्मा ने बताया कि आरोपी फिरोज को डिटेन कर लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई का इंतजार है. शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, इसलिए पुलिस की मौजूदगी में हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है.

इस मामले में शहरवासी सनी पोखरना और डिप्टी छवि शर्मा की प्रतिक्रिया भी ली गई है. बता दें कि किसी भी धार्मिक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना लोगों की आस्था से जुड़ी होती है, इसलिए ऐसे मामलों में अक्सर तुरंत गुस्सा देखने को मिलता है. पुलिस की कोशिश है कि शांति बनी रहे और कानून व्यवस्था पर कोई असर न हो.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें