होमक्राइमराजस्थान : मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति जब्त
क्राइम

राजस्थान : मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति जब्त

राजस्थान : मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति जब्त जनवरी से अब तक राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 73.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त की हैं। इस कार्रवाई के दौरान 63 मामले सक्षम प…

Hindustan के अनुसार13 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
राजस्थान : मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति जब्त

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान : मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति जब्त

जनवरी से अब तक राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 73.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त की हैं। इस कार्रवाई के दौरान 63 मामले सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए, जिनमें 38 मामलों में संपत्तियों की कुर्की और 25 में कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

- जनवरी से अब तक 73 करोड़ की चल-अचल संपत्ति शामिल जयपुर, एजेंसी। राजस्थान पुलिस ने जनवरी से अब तक मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को मादक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत जब्त किया है।मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े 63 मामले सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए हैं। इनमें 38 में संपत्तियों की कुर्की, जब्ती के आदेश हो चुके हैं, जबकि 25 में कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दायरे में मकान, निर्माणाधीन दुकानें, कृषि भूमि, आवासीय भूखंड, कार, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल शामिल हैं। इस दौरान चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 20.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गईं। इसमें गंगरार निवासी राहुल बंजारा की 18.79 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें