परकोटा के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग, 18‑20 दुकानों को झटका
गुरुवार सुबह परकोटा में पुरोहित जी के कटले के कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिससे लगभग 18‑20 दुकानों का सामान जल गया। दमकल और पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की, बिजली आपूर्ति बंद कर दी और शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया।

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के पुरोहित जी का कटला में लगी भीषण आग, कई दुकानों का सामान जलकर राख
दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.
Published : September 17, 2026 at 10:57 AM IST
जयपुर : परकोटा स्थित पुरोहित जी के कटले में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कटले की कई दुकानें आग की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, चूड़ी- बैंगल्स समेत दुकानों में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया. प्रशासन की ओर से क्षेत्र में बिजली सप्लाई को बंद करवाया गया है.
माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया के मुताबिक परकोटा क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ी चौपड़ के पास पुरोहित जी के कटले के कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली. आग लगने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों को भी सूचना दी गई. दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आसपास से लोगों को दूर हटवाया.
इसे भी पढ़ें. बगरू में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकले कर्मचारी
आग को फैलने से रोकना बड़ी चुनौती : बड़ी चौपड़ सबसे व्यस्ततम व्यापारिक की इलाकों में शामिल है. यहां पर कटले और कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते हैं. ऐसे में परिसर के अंदर आग लगने के बाद आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकना बड़ी चुनौती बन गया. प्रारंभिक जानकारी में आग काफी तेज बताई जा रही है. दमकल कर्मी परिसर के प्रभावित हिस्से तक पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. सकरी गालियां और व्यस्त बाजार के कारण राहत कार्य में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ रही है.
आग की घटना से कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर रखे कार्टन भी आग की चपेट में आ गए. करीब 18 से 20 दुकानें आग की चपेट में आ गई हैं. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. कटले में ज्यादातर दुकान कपड़ों की हैं. कपड़ों के कारण आग जल्दी फैल गई. बरामदों में भी कपड़े के समान आग की चपेट में आ गए. करीब 25 से 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग को पूरी तरफ बुझाने का प्रयास कर रही हैं. नगर निगम और पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


