जयपुर जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल बरामद, कंबल के नीचे छिपा रखा था फोन
जयपुर जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल बरामद, कंबल के नीचे छिपा रखा था फोन जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला। कंबल के नीचे छिपे फोन को जब्त कर केस दर्ज किया गया। पुलिस कॉल डिटे…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल बरामद, कंबल के नीचे छिपा रखा था फोन
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला। कंबल के नीचे छिपे फोन को जब्त कर केस दर्ज किया गया। पुलिस कॉल डिटेल खंगालेगी।
विस्तार
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल के वार्ड नंबर-5 में बुधवार दोपहर तलाशी के दौरान कंबल के नीचे फर्श पर छिपाया गया मोबाइल मिला। जेल प्रशासन ने फोन जब्त कर गुरुवार को लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया।
जेल प्रहरी विष्णु (27) की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लालकोठी थाने के एसआई श्याम सुंदर ने बताया कि जेल में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान वार्ड नंबर-5 में विचाराधीन बंदी बलजीत यादव के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ।
किससे मिला मोबाइल, पुलिस करेगी पूछताछ
पुलिस अब पूर्व विधायक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मोबाइल उन्हें किसने उपलब्ध कराया था। फोन की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी, ताकि जेल में रहते हुए उन्होंने किन लोगों से संपर्क किया, इसका पता चल सके।
3.72 करोड़ के कथित MLA फंड घोटाले में जेल में हैं यादव
बलजीत यादव पर बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीद में अनियमितता का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, खेल सामग्री की खरीद वास्तविक कीमत से करीब ढाई से तीन गुना अधिक दर पर की गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। पूरे मामले में करीब 3.72 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता सामने आई है। टेंडर हासिल करने वाली फर्मों पर भी फर्जी दस्तावेज लगाने के आरोप हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 12 दिसंबर 2024 को यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की और अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। ED ने 3 फरवरी 2026 को यादव को गिरफ्तार किया था। रिमांड पूरा होने के बाद 7 फरवरी को उन्हें जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में रनवे छूते ही फिर हवा में उठा इंडिगो का विमान, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग
दो दिन पहले भी 13 मोबाइल मिले थे
जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल बरामदगी को लेकर तलाशी अभियान लगातार जारी है। दो दिन पहले भी जेल प्रशासन ने 13 मोबाइल फोन बरामद किए थे। इस मामले में भी मोबाइल रखने वाले बंदियों के खिलाफ अलग केस दर्ज कराया गया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


