'जितना लूट सको लूट लो, भजनलाल जी की सरकार है', उपसभापति बनते ही चंकी शाह के चेहरे पर झलकी खुशी
बांसवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। चंकी शाह को उपसभापति चुना गया है, जिन्होंने कांग्रेस के फकरुद्दीन को हराया। इसके बाद चंकी शाह का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह कथित रूप से ' खुलकर लूटने 'क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बांसवाड़ा नगर परिषद के उपसभापति के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। चंकी शाह को उपसभापति चुना गया है, जिन्होंने कांग्रेस के फकरुद्दीन को हराया। इसके बाद चंकी शाह का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह कथित रूप से ' खुलकर लूटने 'की बात कह रहे हैं।
बांसवाड़ा: राजस्थान में नगर निकाय के उपमहापौर, उपसभापति और पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। इस बीच बांसवाड़ा से नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह का एक बयान सामने आया है। इस वीडियो में चंकी शाह कह रहे हैं कि 'केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है, देने वाला खुलकर दे रहा है। जितना लूट सको लूट लो।' उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में जमकर चर्चा में है। इधर, कांग्रेस इस बयान को लेकर बीजेपी को ट्रोल कर रही है।
जितना लूट सको, तो लूट लो
दरअसल, बांसवाड़ा में नगर परिषद के उपसभापति के लिए चुनाव संपन्न हुए। 22 सितंबर को आयोजित इस चुनाव में बीजेपी के चंकी शाह विजय रहे। इस बीच चंकी शाह की जीत पर उनका कथित बयान सामने आया है। इसमें वह कार में बैठकर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि
केंद्र में BJP, राज्य में भजनलाल जी और बांसवाड़ा में भी अब बीजेपी की सरकार है। देने वाला खूब दे रहा है, जितना लूट सको लूटो। घबराने की जरूरत नहीं है। भजनलाल जी की सरकार है।
उपसभापति चंकी शाह
चंकी शाह का यह बयान अब सियासी गलियां में जमकर हलचल मचा रहा है। वहीं कांग्रेस इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी पर सियासी हमले कर रही है।
कांग्रेस का तख्ता पलट कर बना बीजेपी का बोर्ड
बता दें कि बांसवाड़ा नगर परिषद में इससे पहले वर्ष 2019 से कांग्रेस का बोर्ड रहा। इस बार BJP ने तख्ता पलट करते हुए अपना वर्चस्व कायम किया। इस चुनाव में मुकेश रावत नए सभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के गौतम मईडा को 14 वोटों से हराया। इसी तरह 22 सितंबर को आयोजित चुनाव में उपसभापति के तौर पर चंकी शाह निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के फकरुद्दीन को पराजित किया। चंकी शाह वार्ड नंबर 37 से पार्षद चुने गए हैं।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


