जयपुर में महिला मजदूर की नृशंस हत्या, दुष्कर्म में नाकाम रहने पर पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में महिला मजदूर की नृशंस हत्या, दुष्कर्म में नाकाम रहने पर पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार जयपुर में महिला मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी नीरज लोनी को पुलिस ने बारां से गिरफ्तार किया. Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में महिला मजदूर की नृशंस हत्या, दुष्कर्म में नाकाम रहने पर पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में महिला मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी नीरज लोनी को पुलिस ने बारां से गिरफ्तार किया.
Published : September 27, 2026 at 8:39 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में रिंग रोड के पास एक महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम ने उसे बारां जिले के छबड़ा से दबोचा. पूछताछ में सामने आया है कि वह जयपुर में रहकर मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है. वह महिला को मजदूरी के बहाने एक सुनसान प्लॉट पर ले गया था, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने पत्थर से सिर और मुंह कुचलकर महिला की हत्या कर दी. महिला का शव 22 सितंबर को तड़के रिंग रोड के पास झाड़ियों में एक सुनसान जगह पर मिला था.
झाड़ियों में मिला था महिला मजदूर का शव: जयपुर (दक्षिण) के डीसीपी राजर्षी राज ने बताया कि 22 सितंबर को तड़के करीब 3 बजे रिंग रोड के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में महिला का शव मिलने के मामले में गुड़ा (मध्यप्रदेश) निवासी नीरज लोनी (35) को गिरफ्तार किया गया है. वारदात के बाद उसके अपने गांव भागने की जानकारी मिली थी. पुलिस ने पीछा कर उसे बारां जिले के छबड़ा से पकड़ा है. उसे जयपुर लाकर पूछताछ करने के बाद आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढे़ं- गर्भवती महिला की हत्या कर शव घर में गाड़ा, आरोपी फरार, शव का हाथ रह गया बाहर
शराब पीने और अश्लील फिल्में देखने का आदी: जांच में सामने आया है कि मध्यप्रदेश के कटनी जिले के गुड़ा गांव का निवासी नीरज लोनी जयपुर में अकेला रहकर मजदूरी करता है. वह शराब पीने और अश्लील फिल्में देखने का आदी है. वह 21 सितंबर को मजदूरी की तलाश में चौखटी पर गया था. वहां काम नहीं मिलने पर वह अपने कमरे पर लौट आया. कमरे पर शराब पीने के बाद वह वापस चौखटी पर गया. वहां से वह एक महिला मजदूर को साफ-सफाई के बहाने एक खाली प्लॉट पर ले गया. वहां उसने महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसने पत्थर से सिर और मुंह कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
21 सितंबर को घर से निकली थी महिला, वापस नहीं लौटी: डीसीपी ने बताया कि महिला के पति ने 22 सितंबर को सांगानेर सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था. शिकायत में उसने बताया था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर में रहता है तथा वह और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं. उसकी पत्नी 21 सितंबर की सुबह काम की तलाश में चौखटी पर गई थी. दिन में जब उससे बात हुई, तो उसने बताया था कि वह एक प्लॉट पर साफ-सफाई का काम करने आई है, लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था. आसपास तलाश करने पर भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. इसके बाद तड़के रिंग रोड के पास उसका शव मिला. पति ने अपनी रिपोर्ट में पत्नी के साथ गलत काम होने की आशंका भी जताई थी.
इसे भी पढे़ं- पति और बेटे ने 'लेडी डॉन' की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 15 महीने बाद ऐसे खुला राज, दोनों गिरफ्तार
100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर हुई पहचान: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डीएसटी और सांगानेर सदर थाने की एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम ने घटनास्थल और चौखटी के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में महिला चौखटी से एक अज्ञात शख्स के साथ निकलती हुई दिखाई दी, हालांकि शुरुआत में कोई भी उस शख्स को पहचान नहीं पाया. इसके बाद चौखटी पर काम की तलाश में आने वाले अन्य मजदूरों से लगातार संपर्क किया गया, जिससे संदिग्ध शख्स की पहचान हो सकी. वह वाटिका इलाके में किराए का मकान लेकर रहता था. पुलिस ने जब वहां पड़ताल की, तो उसके मध्यप्रदेश स्थित अपने गांव भागने की जानकारी मिली. पुलिस टीम ने पीछा करते हुए अंततः उसे छबड़ा से गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढे़ं- थाने के सामने सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या, परिजनों ने अलवर-भरतपुर मार्ग किया जाम
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर भूखंड घोटाले में बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP मुकेश सोनी गिरफ्तार - sog asp arrested in udaipur 2 crore plot scam bribe case

सीकर समेत 5 जिलों में बारिश,बीकानेर में ओले भी गिरे: खेतों में पानी भरा; तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकराई, किसान की मौत - Jaipur News

CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'


