उदयपुर भूखंड घोटाले में बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP मुकेश सोनी गिरफ्तार - sog asp arrested in udaipur 2 crore plot scam bribe case
उदयपुर भूखंड घोटाले में बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP मुकेश सोनी गिरफ्तार उदयपुर के बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाले से जुड़े दो करोड़ रुपये के रिश्वत कांड में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते ...और पढ़ें HighL…

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर भूखंड घोटाले में बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के ASP मुकेश सोनी गिरफ्तार
उदयपुर के बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाले से जुड़े दो करोड़ रुपये के रिश्वत कांड में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते ...और पढ़ें
HighLights
- एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी गिरफ्तार
- 272 भूखंड घोटाले में 2 करोड़ की रिश्वत का मामला
- दलाल सज्जन सिंह जैन रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर के बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाले की जांच के बीच सामने आए दो करोड़ रुपए के कथित रिश्वत कांड में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान स्पेशनल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने शनिवार को उनके कथित दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद सोनी को उनके बालोतरा स्थित आवास से हिरासत में लिया गया था। रविवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें उदयपुर लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 272 भूखंड प्रकरण में राहत दिलाने, अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने तथा बरामद दस्तावेजों को वापस दिलाने के बदले दो करोड़ रुपए की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की। दलाल सज्जन सिंह जैन जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने पहुंचा, टीम ने उसे पकड़ लिया। ट्रैप में चार लाख रुपए असली और शेष 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट बताए गए हैं।
कार में हुई थी मुलाकात, मोबाइल पर लिखा था ‘2 करोड़’
शिकायत के अनुसार, दलाल ने परिवादी का भरोसा जीतने के लिए उसकी मुलाकात मुकेश सोनी से उदयपुर में एक कार में करवाई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान दलाल ने दो करोड़ रुपए की मांग रखी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सोनी ने बातचीत में सीधे रकम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन बाद में अपने मोबाइल की स्क्रीन पर ‘2 करोड़’ लिखकर दिखाई और मामले में राहत का संकेत दिया। इन तथ्यों का सत्यापन एसीबी की जांच का हिस्सा है।
272 भूखंड प्रकरण से जुड़ी है रिश्वत की डील
उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंडों से जुड़ा मामला वर्ष 2022 में दर्ज हुआ था। आरोप है कि यूआईटी से नगर निगम को हस्तांतरित कॉलोनियों के खाली भूखंडों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर नामांतरण और बिक्री की गई। प्रकरण की जांच एसओजी कर रही है।
हाल में इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े परिसरों से नकदी और सोने के जेवर बरामद होने की भी जानकारी सामने आई थी। एसीबी अब गिरफ्तार एएसपी और दलाल से पूछताछ के साथ रिश्वत की मांग, डील और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में महिला मजदूर की नृशंस हत्या, दुष्कर्म में नाकाम रहने पर पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार

सीकर समेत 5 जिलों में बारिश,बीकानेर में ओले भी गिरे: खेतों में पानी भरा; तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकराई, किसान की मौत - Jaipur News

CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'


