होम›क्राइम›CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'
क्राइम

CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'

CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...' सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल…

ABP News के अनुसार27 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'

सौजन्य से:- ABP News

CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'

सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से यही करते रहे हैं.

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों और सबूतों के सिर्फ एक रिपोर्ट के आधार पर संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़ा करना लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा, ''राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से यही करते रहे हैं. उन्होंने विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने का काम किया है.''

CM भजन लाल शर्मा ने राहुल गांधी से पूछे कई सवाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए हैं तो क्या वह उनके सबूत लोगों के सामने पेश करेंगे? अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो क्या वह देश से माफी मांगेंगे?

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके कांग्रेस और कमजोर होगी- CM

राजस्थान के सीएम ने आगे कहा, ''कांग्रेस जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का काम कर रही है, उससे आने वाले दिनों में वह और कमजोर होगी. कांग्रेस को अब जनता के बीच जाकर उनके लिए काम करने की जरूरत है. जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है

लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे मानने को कतई तैयार नहीं है.

कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है तो कोई बहना ढूंढती है- CM

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है, उसके लिए कोई ना कोई बहाना खोजने की कोशिश करती है. सीएम ने नसीहत देते हुए कहा, ''कांग्रेस ने अगर अपना रवैया नहीं बदला और इसी तरह से काम करती रही तो आने वाले दिनों में वह और रसातल में जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद थे.

उदयपुर: ASP के नाम पर 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी भी डिटेन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें