अजमेर से 300 कांग्रेसी जयपुर प्रदर्शन में कल शामिल होंगे: नवनिर्वाचित पार्षद भी होंगे शामिल; मुख्य निर्वाचन आयुक्त का 29 सितंबर को अजमेर में फूंकेंगे पुतला - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Congress Protest | Election Commission Office Jaipur Demonstration अजमेर से 300 कांग्रेसी जयपुर प्रदर्शन में कल शामिल होंगे:नवनिर्वाचित पार्षद भी होंगे शामिल; मुख्य निर्वा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Congress Protest | Election Commission Office Jaipur Demonstration
अजमेर से 300 कांग्रेसी जयपुर प्रदर्शन में कल शामिल होंगे:नवनिर्वाचित पार्षद भी होंगे शामिल; मुख्य निर्वाचन आयुक्त का 29 सितंबर को अजमेर में फूंकेंगे पुतला
- कॉपी लिंक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जयपुर स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में अजमेर से भी करीब 300 कांग्रेसी शामिल होंगे। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय ज्योतिबा फूले सर्किल अजमेर पर रविवार को बैठक आयोजित ह
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा- लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय निर्वाचन व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूचियों, परिसीमन और निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े जिन सवालों को कांग्रेस प्रदेश स्तर पर उठा रही है। जयपुर में होने वाला प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने का कार्यक्रम है। कांग्रेसजन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े अपने सवालों और मांगों को निर्वाचन आयोग के समक्ष रखेंगे।
पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष भी होंगे शामिल
डॉ. जयपाल ने कहा- अजमेर शहर कांग्रेस इस प्रदर्शन को लेकर तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर नवनिर्वाचित पार्षदों, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में जयपुर जाने वाले वाहनों की व्यवस्था, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संख्या, रूट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
………..
ये खबर भी पढे़ं…
युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी, 1.07 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए:फर्जी पहचान और जाली दस्तावेज दिखाकर ठगी को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने फर्जी पहचान और जाली दस्तावेज दिखाकर ठगी की वारदात अंजाम दी। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढे़ं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

CEC विवाद पर CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, 'बिना फैक्ट...'

Rajasthan Politics: चुनाव आयोग में मतभेद और SIR विवाद पर सीएम भजनलाल का कांग्रेस का हमला, आरोपों का मांगा सबूत

10 में 10... जयपुर मेट्रो में पहली बार बैठी रूसी महिला, बोली- ‘दुबई मेट्रो जैसी है’


