होमक्राइमउदयपुर संभाग में निकाय चुनाव का रण, मतदान शुरू, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
क्राइम

उदयपुर संभाग में निकाय चुनाव का रण, मतदान शुरू, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

उदयपुर संभाग में निकाय चुनाव का रण, मतदान शुरू, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर उदयपुर संभाग के कई जिलों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. Published : September 9, 2026 at 9:25 AM IST उदयपुर : प्रदेश में आज नगरीय नि…

ETV Bharat के अनुसार9 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
उदयपुर संभाग में निकाय चुनाव का रण, मतदान शुरू, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सौजन्य से:- ETV Bharat

उदयपुर संभाग में निकाय चुनाव का रण, मतदान शुरू, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

उदयपुर संभाग के कई जिलों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Published : September 9, 2026 at 9:25 AM IST

उदयपुर : प्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है. दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग में नगरी निकाय चुनाव के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं. इस बार उदयपुर संभाग के कई जिलों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

उदयपुर में इन सीटों पर चुनाव आज : वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ में मतदान शुरू हो चुका है. तीनों निकायों के 70 वार्डों में 190 प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल 39,957 मतदाता अपने वार्ड के पार्षद का चुनाव करेंगे. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इन चुनावों में वार्ड प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. वल्लभनगर नगर पालिका के 20 वार्डों में 67 प्रत्याशी मतदाता हैं.

यहां भाजपा विधायक उदयलाल डांगी और कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के प्रभाव की परीक्षा मानी जा रही है. वहीं, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली और कांग्रेस देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की भूमिका पर भी नजर है. भींडर नगर पालिका के 25 वार्डों में 58 प्रत्याशी और यहां स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और नेताओं की पकड़ की परीक्षा होगी. वहीं, फतहनगर-सनवाड़ के 25 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में हैं.

डूंगरपुर जिले का हाल : डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों के लिए बुधवार सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हो गया है. 38 वार्डों में इतने ही मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है. 35 हजार 848 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे. इसमें 95 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा, कांग्रेस के साथ ही बीएपी भी मैदान में है. 12 वार्डों में बीएपी कैंडिडेट की वजह से त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि 7 वार्डों में भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर है. नगर परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी मनन कलासुआ और वार्ड 28 से चेतन खराड़ी ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है. वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था, जबकि वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था.

प्रतापगढ़ में पहले चरण का मतदान : नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका में मतदान होगा. प्रतापगढ़ नगर परिषद के 40 वार्डों में 42 मतदान बूथ बनाए गए हैं. यहां कुल 35,895 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 17,689 पुरुष, 18,205 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. वहीं, अरनोद नगर पालिका के 20 वार्डों में 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं. यहां कुल 5,190 मतदाता हैं, जिनमें 2,579 पुरुष और 2,611 महिला मतदाता शामिल हैं.

नाथद्वारा और आमेट में 155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला : राजसमंद जिले में नाथद्वारा और आमेट नगर पालिका में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. दोनों निकाय में 65 वार्डों में मैदान में उतरे 155 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 41627 मतदाता अपने वोट के माध्यम से करेंगे. नाथद्वारा नगर पालिका में 29355 और आमेट नगर पालिका में 12272 मतदाता हैं. सबसे पहले माॅक पोल हुआ और उसके साथ ही नियमित मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई.

चित्तौड़गढ़ जिले में मतदान : नगर परिषद चित्तौड़गढ़, बेगूं और निंबाहेड़ा नगर पालिका में चुनाव होने जा रहा है. इनमें कुल 250 वार्डों के लिए 660 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. साथ ही बेगूं में 5 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में कुल 60 वार्डों में 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. चित्तौड़गढ़ में 60 वार्डों के लिए 102 बूथ पर मतदान शुरू हो गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के देखरेख में मतदान प्रक्रिया जारी है. नगर पालिका बेगूं में 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि 77 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें