राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सभी जिलों में बढ़ेगी मशरूम की खेती, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सभी जिलों में बढ़ेगी मशरूम की खेती, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण Udaipur Times, Rajasthan News: 26 जून। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उदयपुर संभाग के दौरे के दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों…

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सभी जिलों में बढ़ेगी मशरूम की खेती, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
Udaipur Times, Rajasthan News: 26 जून। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उदयपुर संभाग के दौरे के दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि में नवाचार, प्राकृतिक खेती तथा उच्च मूल्य वाली फसलों को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा किसानों को व्यापक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। Rajasthan News
उदयपुर संभाग के कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि Farmers Fertilisers Framework (FFS) को संभाग के सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा, ताकि उर्वरकों का पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं प्रभावी वितरण सुनिश्चित हो सके और किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिलें। Rajasthan News
बैठक में कृषि शिक्षा को अधिक सशक्त बनाने पर भी जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि राजकीय कृषि महाविद्यालयों के व्याख्याता आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा उपलब्ध हो सके। Rajasthan News
गोयल ने प्रताप विश्वविद्यालय को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए, जिससे कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल विकास को नई गति मिल सके। Rajasthan News
दौरे के दौरान उन्होंने मशरूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन तथा मशरूम उत्पादन के संबंध में अधिक से अधिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। Rajasthan News
आयुक्त कृषि ने कहा कि कृषि विभाग का लक्ष्य किसानों तक नई तकनीक, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर सेवाएं पहुंचाकर कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। Rajasthan News
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी, बर्फीली ओस में पर्यटकों की मौज, आम जनजीवन बेहाल

राजस्थान में प्रसूताओं की मौत पर WHO की नजर, नकली इंजेक्शन के शक में केंद्र ने राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट - Vibes Of India

राजस्थान मातृ मृत्यु: विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर रक्तस्राव, सेप्सिस और उच्च रक्तचाप ने भी इसमें भूमिका निभाई हो सकती है


