मानसून ले रहा विदाई, चार दिनों बाद राजस्थान के रास्ते शुरू होगी वापसी, जाने से पहले जमकर बरसेंगे बदरा
मानसून अब वापसी कर रहा है। राजस्थान के रास्ते उसकी विदाई शुरू हो गई है। हालांकि, मानसून की विदाई ऐसे समय हो रही है, जब अब तक देशभर में बारिश सामान्य से 15 फीसदी कम रही है। नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर ब…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
मानसून अब वापसी कर रहा है। राजस्थान के रास्ते उसकी विदाई शुरू हो गई है। हालांकि, मानसून की विदाई ऐसे समय हो रही है, जब अब तक देशभर में बारिश सामान्य से 15 फीसदी कम रही है।
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। सामान्य तौर पर 17 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होती है। इस साल आईएमडी ने 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के संकेत दिए हैं। हालांकि, विदाई की प्रक्रिया शुरू होने से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
15 फीसदी कम हुई बारिश
मानसून की विदाई ऐसे समय हो रही है, जब अब तक देशभर में बारिश सामान्य से 15 फीसदी कम रही है। यानी मानसून सीजन के आखिरी चरण में बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से नीचे है। इससे कई राज्यों में मानसून के दौरान हुई बारिश के वितरण में असमानता भी सामने आती है। जून में मानसून की शुरुआत कमजोर रही थी और देश में बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई थी। जुलाई में बारिश ने कुछ हद तक इसकी भरपाई की, लेकिन अगस्त और सितंबर में फिर कमी दर्ज हुई।
मानसून की विदाई कैसे होती है
बता दें कि भारत में मानसून की वापसी हमेशा देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से शुरू होती है। कच्छ के साथ-साथ सबसे पहले मानसून राजस्थान के इलाके से विदा होता है। अब तक के सभी अनुमान के मुताबिक किसी भी हालत में भारत के किसी भी राज्य से मानसून की वापसी 1 सितंबर से पहले नहीं होती है। मौसम विभाग मानसून की विदाई का आंकलन करने के लिए एक ट्रिक अपनाता है। अगर 5 दिनों तक लगातार बारिश नहीं होती, हवा का रुख भी बदल-बदल रहता है और हवा में नमी भी कम होने लगती है तो मौसम विभाग ये मानकर चलता है कि उस हिस्से से मानसून की विदाई होने लगी है।
लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।
करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।
पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।
अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


