राजस्थान निकाय चुनाव के बीच सचिन पायलट के बेटे ने क्या किया ऐसा काम, हो रही जमकर तारीफ
नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विहान पायलट चर्चा में आए हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट कृषि फाउंडेशन के साथ मिलकर सिंचाई प्रोजेक्ट पर काम किया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण किसानों की मदद करना है। विहान पायलट को इस कार्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विहान पायलट चर्चा में आए हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट कृषि फाउंडेशन के साथ मिलकर सिंचाई प्रोजेक्ट पर काम किया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण किसानों की मदद करना है। विहान पायलट को इस कार्य के लिए सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।
जयपुर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसके तहत 9 और 11 सितंबर में दो चरणों के तहत मतदान प्रक्रिया हुई। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज और टोंक विधायक सचिन पायलट के बेटे विहान पायलट काफी सुर्खियों में हैं। उनके काम की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर विहान को लेकर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। जिसमें बताया कि विहान पायलट ने सामाजिक सरकार की दिशा में प्रोजेक्ट कृषि फाउंडेशन और हमारी पहचान एनजीओ के साथ मिलकर एक विशेष सिंचाई प्रोजेक्ट पर काम किया है। इस वीडियो में विहान फील्ड में उतर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि विहान सचिन पायलट के दूसरे छोटे बेटे है, जो लाइमलाइट से दूर पढ़ाई पर अपना ध्यान फोकस करते हैं।
विहान पायलट के काम की काफी चर्चा
सोशल मीडिया पर विहान पायलट को लेकर वायरल हो रहे इस वीडियो में विहान ने बताया कि उन्होंने प्रोजेक्ट कृषि फाउंडेशन और हमारी पहचान एनजीओ के साथ मिलकर एक विशेष सिंचाई प्रोजेक्ट पर काम किया हैं। इसका मुख्य उद्देश्य खेती करने वाले ग्रामीण किसानों की मदद करना। उन्हें आधुनिक और सुलभ सिंचाई साधनों से अवगत करवाना। साथ ही उन्हें संसाधन भी उपलब्ध करवाना। इसके अलावा खेतों में सिंचाई का सिस्टम मजबूत करना। इस वीडियो में विहान अपने पिता सचिन पायलट के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अपनी टीम के साथ विहान खेतों में किसानों से बातचीत कर सिंचाई सिस्टम को समझने की कोशिश करते हैं। पायलट के बेटे विहान के इस कदम को लेकर अब सचिन पायलट के समर्थक उनकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर कर रहे हैं।
जानिए पायलट के बेटे विहान के बारे में
कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट के दो बेटे हैं।इनमें पहला बड़ा बेटा अरान पायलट और दूसरा विहान पायलट हैं। पायलट के दोनों बेटे लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करते हैं। इससे पहले विहान के बड़े भाई अरान पायलट पिछले साल दिसंबर में सियासी गलियारों में काफी चर्चा में रहे। जब राजधानी जयपुर मेंएनएसयूआई के अरावली बचाओ मार्च में अरान अपने पिता सचिन पायलट के साथ मार्च करते हुए सड़क पर उतरे। इसको लेकर काफी चर्चा हुई। इस दौरान अरान पायलट के भी राजनीति में उतरने को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए। हालांकि उसके बाद अरान इस तरह के कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। इस बीच अब विहान का सिंचाई प्रोजेक्ट पर काम करना, उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


