राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण में प्रदेश नेतृत्व का दखल नहीं होगा, जानें इस बार क्या है प्लान
राजस्थान में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशियों के चयन में जिला कमेटियों को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है, जिसमें प्रदेश नेतृत्व का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जयपुर: राज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशियों के चयन में जिला कमेटियों को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है, जिसमें प्रदेश नेतृत्व का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
जयपुर: राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी जयपुर के रामपुरा रोड सांगानेर स्थित मेजेस्टिक रिजॉर्ट में पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया को लेकर प्रदेश नेतृत्व का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन का पहला काम जिला कमेटियां ही करेंगी। जिला कमेटियों की ओर भेजे गए पैनल में से ही प्रत्याशी तय होंगे। इसमें प्रदेश नेतृत्व का कोई दखल नहीं रहेगा।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कहा- जिला कमेटियां फ्री हैंड
मेजेस्टिक रिजॉर्ट में हुई अहम बैठक में कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों और मोर्चों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। साथ ही पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व मंत्री और पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री रहे भंवर जितेंद्र सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल, बीडी कल्ला मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियां प्रत्याशी चयन को लेकर स्वतंत्र हैं। उन्हीं के द्वारा भेजे गए पैनल में प्रदेश नेतृत्व मंथन करेगा और अंत में टिकट देने का काम भी जिला कमेटियों को ही करना है।
टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से टिकट वितरण का क्राइटेरिया स्पष्ट कर दिया गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति आवेदन नहीं करेगा, वह टिकट का पात्र नहीं होगा। आवेदनों की प्रारंभिक स्क्रूटनी की जाएगी। वार्ड की आरक्षण स्थिति, मतदाता सूची का विवरण और अन्य पात्रताओं की जांच के बाद आवेदनों पर संगठन स्तर पर विचार होगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी, राजनीतिक मामलों की समितियां, विधानसभा स्तर की समितियां, मंडल और ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक और कोऑर्डिनेटर मिलकर उम्मीदवारों पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से टिकटों का फैसला किया जाएगा।
स्थानीय मुद्दों पर बनेगा घोषणा पत्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी जिला समितियों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि पार्टी की ओर से जल्द ही घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे। ये घोषणा पत्र स्थानीय मुद्दों के आधार पर तैयार किए जाएंगे। राज्य सरकार स्थानीय मुद्दों पर कार्य करने में कैसे विफल रही। जनता किस तरह से परेशान है। इस तरह के तमाम मुद्दे घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे। घोषणा पत्र तैयार करने में भी जिला कमेटियों के पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 6,900 लीटर मूंगफली तेल सीज और उदयपुर में 600 लीटर मिलावटी दूध नष्ट

रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर शिकंजा, उदयपुर में 2600 लीटर दूध पकड़ा

राजस्थान निकाय चुनाव, जानिए क्यों दांव पर है बीजेपी और कांग्रेस की साख


