जोधपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास: दूसरे फेज का टेंडर जारी, 2029 तक बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन
जोधपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास: दूसरे फेज का टेंडर जारी, 2029 तक बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जोधपुर दौरे में विकास कार्यों का जायजा लिया. Published : October 9, 2026 at 3:01 P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास: दूसरे फेज का टेंडर जारी, 2029 तक बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जोधपुर दौरे में विकास कार्यों का जायजा लिया.
Published : October 9, 2026 at 3:01 PM IST
जोधपुर: रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का दूसरे फेज का टेंडर हो गया. वर्ष 2029 तक निर्माण पूरा हो जाएगा. हालांकि दूसरे चरण का काम वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा. जोधपुर स्टेशन को पारंपरिक राजस्थानी शैली में विश्वस्तरीय और अत्यधिक यूजर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है, जहां यात्रियों के आवागमन, स्टे और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. यह बात उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शुक्रवार को यहां कही.
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जोधपुर दौरे में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और भगत की कोठी स्थित वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो की प्रगति की गहन समीक्षा की. जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी मौजूद थे. शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुरानी कार्यदायी एजेंसी के कार्य में देरी के कारण 29 मई 2026 को उसका कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर दिया गया था. अब शेष 469.20 करोड़ के कार्य के लिए नया टेंडर आमंत्रित किया है. इसकी तकनीकी जांच जारी है. 10 दिसंबर 2026 तक LOA जारी होने की संभावना है. प्रोजेक्ट की नई संशोधित पूर्णता तिथि 30 जून 2029 तय की गई. महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन स्टेशन भवन का अवलोकन किया.
पढ़ें:जोधपुर रेलवे स्टेशन का रातानाडा गेट अस्थायी रूप से बंद, केवल मेन गेट से होगी आवाजाही
यात्री सुविधाओं में विस्तार: उत्तर पश्चिम रेलवे के 493.49 करोड़ की मूल लागत वाले इस प्रोजेक्ट से वर्ष 2060 तक प्रतिदिन 92,043 यात्रियों की क्षमता विकसित होगी. मुख्य व सेकंड एंट्री भवन का क्षेत्रफल बढ़ाकर क्रमशः 18,189 sqm तथा 9,181 sqm किया जा रहा है. स्टेशन पर 7 FOB, 38 लिफ्ट, 19 एस्केलेटर, 685 कारों की पार्किंग और 4,162 sqm का वेटिंग एरिया उपलब्ध रहेगा. इसके अतिरिक्त, महाप्रबंधक ने भगत की कोठी में वंदे भारत डिपो का भी निरीक्षण किया. 20-कार रेक क्षमता वाले इस डिपो का पहला चरण पूरा हो चुका है. दूसरा चरण वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा.
स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा: एनडब्ल्यूआर के महाप्रबंधक शर्मा 1 से 15 अक्टूबर तक 'स्वच्छता पखवाड़ा 2026' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. रेलवे की ईएनएचएम (EnHM) शाखा, जोधपुर मंडल के विशेष कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को स्वच्छता अभियान और जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई. इसके बाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए.
पढ़ें: जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर यात्री कर सकेंगे अपने स्वास्थ्य की जांच, हेल्थ टिप्स भी मिलेगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में सूखा घोषित करे सरकार, राहत कार्य तुरंत शुरू हो अशोक गहलोत | Drought situation serious in western Rajasthan: Congress (Photo: IANS)

पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा: उदयपुर जिले में 10 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव, 284 ग्राम पंचायतें भी शामिल - Udaipur News

राजस्थान पंचायत चुनाव में AAP ने खोले पत्ते; 60 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी


