यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, दो का बदला शेड्यूल
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, दो का बदला शेड्यूल सीजेपी के दिल्ली में प्रोटेस्ट को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, दो का बदला शेड्यूल
सीजेपी के दिल्ली में प्रोटेस्ट को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिनमें कोटा-उदयपुर से होकर गुजरनेवाली ट्रेनें भी हैं.
Published : October 9, 2026 at 4:09 PM IST
कोटा/उदयपुर: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट को देखते हुए आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके चलते कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेन में भी शामिल है. कोटा रेलवे ने 9 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जबकि दो ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, लेकिन रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क पर गंभीर जाम को देखते हुए ट्रेनों को कैंसिल करने की बात कही है.
कोटा के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि 10 अक्टूबरको नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित गंभीर सड़क यातायात जाम के चलते 8 ट्रेनों को निरस्त और दो को रीशेड्यूल किया है.
इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त :
- ट्रेन नम्बर 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर मऊ–नई दिल्ली एक्सप्रेस, डॉ. अंबेडकर नगर मऊ से 9 अक्टूबर 2026 को निरस्त.
- ट्रेन नम्बर 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, इंदौर से 9 अक्टूबर 2026 को निरस्त.
- ट्रेन नम्बर 12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, इंदौर स्टेशन से 9 अक्टूबर 2026 को निरस्त.
- ट्रेन नम्बर 12247 बान्द्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, बांद्रा से 9 अक्टूबर 2026 को निरस्त होगी. यह 10 अक्टूबर को कोटा आती है.
- ट्रेन नम्बर 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी स्टेशन से 9 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी. यह 10 अक्टूबर को कोटा आती है.
- ट्रेन नम्बर 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस, रैक की अनुपलब्धता के कारण हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 10 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी. यह 11 अक्टूबर को कोटा आती है.
- ट्रेन नम्बर 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटा स्टेशन से 10 अक्टूबर 2026 को निरस्त.
- ट्रेन नंबर 1207 हजरत निजामुद्दीन कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी.
इन ट्रेनों के शेड्यूल में किया गया है बदलाव : ट्रेन नम्बर 12951 मुम्बई सेन्ट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल से निर्धारित समय शाम 5:00 बजे के स्थान पर 5 घंटे देरी से रात 10:00 बजे रवाना होगी.
ट्रेन नम्बर 12953 मुम्बई सेन्ट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 9 अक्टूबर को मुम्बई सेन्ट्रल से तय समय शाम 5:10 बजे के स्थान पर 5 घंटे देरी से रात 10:05 पर रवाना होगी.
उदयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस रद्द : दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित सीजेपी के आंदोलन का असर राजस्थान के रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. रेलवे ने अपरिहार्य कारणों के चलते उदयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस को दो दिन के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है. इसके चलते उदयपुर से दिल्ली और दिल्ली से उदयपुर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
पढ़ें : नवंबर के अंत से कई ट्रेनें कैंसिल करने की तैयारी, रेलवे ने दिया कोहरे का हवाला
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर से रवाना नहीं होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी. ऐसे में दोनों शहरों के बीच इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.
राजस्थान की अन्य ट्रेनों पर भी असर : दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन और समय-सारणी में भी बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है. रेल यातायात में बदलाव के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है. खासकर त्योहारों और सप्ताहांत के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी चाहिए, ताकि अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सके.
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह : रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन के संचालन की स्थिति जांच लें. ट्रेन रद्द होने या समय में बदलाव की स्थिति में यात्री वैकल्पिक ट्रेन अथवा परिवहन के अन्य साधनों का विकल्प चुन सकते हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Five Rajasthan trekkers reported missing from Thamsar Pass found safe and sound

पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र: मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी वो सब सुविधाएं देंगे, जो शहरों में मिलती हैं - Jaipur News

राजस्थान में सूखा घोषित करे सरकार: अशोक गहलोत की मांग


