राजस्थान: पदोन्नति परीक्षा के दौरान एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत
राजस्थान: पदोन्नति परीक्षा के दौरान एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदोन्नति की शारीरिक परीक्षा देने आए बाड़मेर निवासी 50 वर्षीय एएसआ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान: पदोन्नति परीक्षा के दौरान एएसआई की हार्ट अटैक से मौत, दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत
जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदोन्नति की शारीरिक परीक्षा देने आए बाड़मेर निवासी 50 वर्षीय एएसआई दुर्गाराम की मौत हो गई। दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें मंदिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विस्तार
जोधपुर के मंडोर में राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) परिसर के भीतर पदोन्नति की शारीरिक परीक्षा देने आए एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। बाड़मेर जिले के नेतराड़ गांव के निवासी 50 वर्षीय एएसआई दुर्गाराम एएसआई पद से एसआई पद पर पदोन्नति हासिल करने के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा में भाग लेने आए थे। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान दौड़ पूरी करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत
जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) में आज सुबह सात बजे पदोन्नति परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बाड़मेर से आए एएसआई दुर्गाराम समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया के तहत एएसआई दुर्गाराम ने दो किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी। दौड़ पूरी होने के बाद अगले चरण के रूप में पीटी का आयोजन होना तय किया गया था। हालांकि, पीटी प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले ही करीब साढ़े आठ बजे एएसआई दुर्गाराम के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी।
ये भी पढ़ें- चूरू: साधु की मौत पर बवाल, 50 घंटे बाद समाधि से निकाला गया शव; छह लोगों पर हत्या का केस, दो हिरासत में लिए गए
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सीने में अचानक दर्द होने और तबीयत बिगड़ने पर वहां मौजूद साथियों ने उन्हें तत्काल पास में स्थित मंदिर अस्पताल पहुंचाया। मंदिर अस्पताल ले जाने के बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में सामने आई जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र परिसर में ही एएसआई दुर्गाराम को दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: मोबाइल चलाने से मां ने टोका तो घर से चली गई नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस - bhilwara minor missing after mobile scolding police search

राजस्थान के दैनिक वेतनभोगी को 28 साल की कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत | Indian American doctor admits healthcare fraud conspiracy,gavel,

राजस्थान में 3 नदियों को प्रदूषित करने वाली फैक्ट्रियां हटेंगी: सुप्रीम कोर्ट ने अवैध इंडस्ट्री के पूरे नेटवर्क की जांच के निर्देश दिए - Jodhpur News


