जयपुर में जलदाय कार्मिकों का प्रदर्शन...पेंशन, बकाया, फिक्सेशन और पदनाम जैसे विवाद सुलझाने की मांग
जयपुर में जलदाय कार्मिकों का प्रदर्शन...पेंशन, बकाया, फिक्सेशन और पदनाम जैसे विवाद सुलझाने की मांग कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर समस्याओं पर चर्चा की…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में जलदाय कार्मिकों का प्रदर्शन...पेंशन, बकाया, फिक्सेशन और पदनाम जैसे विवाद सुलझाने की मांग
कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर समस्याओं पर चर्चा की.
Published : October 9, 2026 at 6:05 PM IST
जयपुर: जलदाय विभाग में तकनीकी कर्मचारियों ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर वृत्त दक्षिण कार्यालय पर प्रदर्शन किया. कार्मिकों ने आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन, पत्राचार और चेतावनी के बावजूद लंबित प्रकरणों का समाधान नहीं हो रहा. इससे खफा होकर कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ा.
राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ नारे लगाए एवं रोष जताया. कर्मचारी उस समय और भड़क गए, जब प्रदर्शन के दौरान अधीक्षण अभियंता केशव श्रीवास्तव कार्यालय से नदारद मिले. शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बावजूद अधिकारी की अनुपस्थिति से नाराज कार्मिकों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए. सवाल उठाया कि आखिर कर्मचारियों की समस्याएं सुनेगा कौन?
बार बार आंदोलन: कर्मचारियों का कहना था कि जब जायज मांगों के समाधान के लिए संगठन को बार-बार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़े तो यह विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया, संघ की ओर से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर पहले भी विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका था. संगठन ने 17 अगस्त को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई तथा 5 अगस्त को भी अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया. इसके बावजूद समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी.
पढ़ें:जलदाय विभाग में 33 साल से नहीं हुई भर्ती, ठेकेदारों पर निर्भर सरकार
सेवानिवृत्ति के एक साल बाद भी पेंशन नहीं: मोहनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विभाग के समक्ष कई गंभीर मुद्दे रखे. इनमें सेवानिवृत्ति के एक वर्ष बाद भी पेंशन स्वीकृत नहीं होने, पदनाम परिवर्तन के लंबित प्रकरण, बकाया वेतन फिक्सेशन, विभागीय आवासों और पंप हाउसों की मरम्मत जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. कार्यालय में लगातार नारेबाजी और कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल को अपने कक्ष में बुलाकर समस्याओं पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने लंबित प्रकरणों पर चर्चा की और समयबद्ध निस्तारण की मांग की. शर्मा ने बताया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने समस्याओं का शीघ्र समाधान तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया, तब कर्मचारियों का आक्रोश शांत हुआ.
पढ़ें: विभाग में नई भर्ती सहित कई मांगों को लेकर जलदाय कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी: प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया, कार्मिकों के हितों की अनदेखी के खिलाफ संगठन चुप बैठने वाला नहीं है. संघ ने लंबित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताते हुए कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया. आश्वासन के बावजूद लंबित मामलों पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य होगा.
पढ़ें:जल संकट पर हंगामा: जलदाय कर्मियों से बदसलूकी, विभाग ने कोतवाली में की शिकायत
पढ़ें:राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: पेयजल की बढ़ीं दरें उपभोक्ताओं से नहीं वसूली जाएंगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan governor highlights role of folk literature, culture in shaping children's values

Rajasthan Governor bats for changes in school education system

अजमेर के निजी स्कूल की मेस में मिली खामियां, बिना एक्सपायरी डेट का सामान मिला, कपड़े धोने के पाउडर से धुल रहे थे बच्चों के बर्तन


