होम›शिक्षा-करियर›अजमेर के निजी स्कूल की मेस में मिली खामियां, बिना एक्सपायरी डेट का सामान मिला, कपड़े धोने के पाउडर से धुल रहे थे बच्चों के बर्तन
शिक्षा-करियर

अजमेर के निजी स्कूल की मेस में मिली खामियां, बिना एक्सपायरी डेट का सामान मिला, कपड़े धोने के पाउडर से धुल रहे थे बच्चों के बर्तन

अजमेर के निजी स्कूल की मेस में मिली खामियां, बिना एक्सपायरी डेट का सामान मिला, कपड़े धोने के पाउडर से धुल रहे थे बच्चों के बर्तन जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया-नमकीन के 1 किलोग्राम वाले 16 पैकेट भी…

ETV Bharat के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 01:04 pm बजे
अजमेर के निजी स्कूल की मेस में मिली खामियां, बिना एक्सपायरी डेट का सामान मिला, कपड़े धोने के पाउडर से धुल रहे थे बच्चों के बर्तन

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर के निजी स्कूल की मेस में मिली खामियां, बिना एक्सपायरी डेट का सामान मिला, कपड़े धोने के पाउडर से धुल रहे थे बच्चों के बर्तन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया-नमकीन के 1 किलोग्राम वाले 16 पैकेट भी मिले, जिन पर भी कोई तारीख नहीं लिखी थी.

Published : October 9, 2026 at 6:09 PM IST

अजमेर: जिला खाद्य सुरक्षा विभाग को निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठित निजी स्कूल की मेस में कई अनियमितताएं मिली हैं. विभाग की टीम ने शुक्रवार को हॉस्टल की मेस का औचक निरीक्षण किया, जांच के दौरान नारियल पाउडर और नमकीन के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट नहीं मिली. वहीं, मेस में बर्तनों की सफाई कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर से की जा रही थी.

डिटर्जेंट पाउडर से धुल रहे थे बर्तन: जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया- अतिरिक्त मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर 'सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान' अभियान चलाया जा रहा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जयपुर हाईवे पर निजी स्कूल के हॉस्टल मेस का निरीक्षण किया. निरीक्षण में मुख्य रूप से बर्तन कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर से साफ किए जा रहे थे. टीम ने तुरंत प्रभाव से मौके से डिटर्जेंट पाउडर को हटवाकर डिस्कार्ड करवाया और दूसरा डिश वॉश मंगवाया. साथ ही भविष्य में डिटर्जेंट पाउडर से बर्तन नहीं धोने के लिए पाबंद किया गया.

पढ़ें: अजमेरः 5वें दिन भी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्रवाई जारी

एक्सपायरी डेट के बिना मिला नारियल पाउडर और नमकीन: केसरी नंदन शर्मा ने बताया- मेस के भंडार में रखी खाद्य वस्तुओं की भी जांच की गई. जांच के दौरान कोकोनट पाउडर के 1 किलोग्राम वाले 26 सील्ड पैकेट मिले, जिन पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और बेस्ट बिफोर डेट अंकित नहीं थी. मौके पर ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूना लेने के बाद इन पैकेटों को जब्त कर सीज किया गया. इसी तरह नमकीन के 1 किलोग्राम वाले 16 पैकेट भी मिले, जिन पर भी कोई तारीख नहीं लिखी थी. इनमें से भी नमूना लेकर शेष पैकेटों को जब्त कर सीज किया गया है. इसके अलावा मेस के फ्रिज से पनीर का भी एक नमूना जांच के लिए लिया गया.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया सीज: शर्मा ने बताया- स्कूल की मेस के ड्राई स्टोर में खाद्य और अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखा जा रहा था, जिसे मौके पर ही नियमानुसार सही करवाया गया. मेस में मिली अनियमितताओं को लेकर खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस दिया जाएगा. इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, केसरी नंदन शर्मा, अजय यादव और हंसा तिवाड़ी शामिल रहे.

पढ़ें: कचौरी बनाने में प्रयोग करने वाले तेल में मिली मिलावट तो दुकानदार को होगी जेल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें