होम›क्राइम›जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: फोन फ्लाइट मोड पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: फोन फ्लाइट मोड पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Harmada Jaipur Youth Body Found Hanging From Tree | Neeraj Jangid Case जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:फोन फ्लाइट मोड पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान - कॉपी लिंक जयपुर…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 02:05 pm बजे
जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:  फोन फ्लाइट मोड पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Harmada Jaipur Youth Body Found Hanging From Tree | Neeraj Jangid Case

जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:फोन फ्लाइट मोड पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान

- कॉपी लिंक

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे भारत नगर कच्ची बस्ती के पास पहाड़ी इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मामला नींदड़ मोड़ के पास का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं।

मृतक के पास से एक फोन बरामद हुआ है, जो फ्लाइट मोड पर था। साथ ही उसके पर्स से आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड से मृतक की पहचान विराट नगर निवासी नीरज जांगिड़ (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

लोगों ने पेड़ से लटका देखा शव

हरमाड़ा थाना एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया- शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भारत नगर कच्ची बस्ती के पास पहाड़ी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। घटना की जानकारी फैलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान से जुड़े तथ्यों और घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें