होम›राजनीति›Panchayat Chunav 2026: टिकट के लिए जयपुर में कल से जुंटेंगे भाजपा नेता, बगड़ी बोले- 11-12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे प्रभारी
राजनीति

Panchayat Chunav 2026: टिकट के लिए जयपुर में कल से जुंटेंगे भाजपा नेता, बगड़ी बोले- 11-12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे प्रभारी

Panchayat Chunav 2026: टिकट के लिए जयपुर में कल से जुंटेंगे भाजपा नेता, बगड़ी बोले- 11-12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया- 11 और 12 अक्टूबर को जिला और पंचायत स्तर के प्रभारी पैनल ले…

ETV Bharat के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 03:05 pm बजे
Panchayat Chunav 2026: टिकट के लिए जयपुर में कल से जुंटेंगे भाजपा नेता, बगड़ी बोले- 11-12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे प्रभारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

Panchayat Chunav 2026: टिकट के लिए जयपुर में कल से जुंटेंगे भाजपा नेता, बगड़ी बोले- 11-12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे प्रभारी

श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया- 11 और 12 अक्टूबर को जिला और पंचायत स्तर के प्रभारी पैनल लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे.

Published : October 9, 2026 at 7:56 PM IST

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और पंचायत समिति प्रभारियों को संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर जयपुर लाने के निर्देश दिए हैं.भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 10 से 12 अक्टूबर तक इन पैनलों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी. इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पार्टी प्रथम चरण के चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची 11 अक्टूबर को जारी करेगी.

जयपुर में पैनलों पर होगा मंथन: भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए संगठन ने समन्वय समिति, केंद्रीय समन्वय प्रभारी, जिला चुनाव प्रभारी और पंचायत समिति स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं. ये सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं और दावेदारों से चर्चा कर संभावित नामों का पैनल तैयार कर रहे हैं. जिलों में कोर कमेटियां भी पैनल तैयार करने और सामूहिक सहमति बनाने का काम कर रही हैं. 11 और 12 अक्टूबर को जिला और पंचायत स्तर के प्रभारी पैनल लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे.

यहां प्रदेश नेतृत्व संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा कर नामों की समीक्षा करेगा. चयन में कार्यकर्ता के संगठन के प्रति समर्पण, उसकी सक्रियता और स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा. पार्टी का कहना है कि प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संगठनात्मक राय को महत्व दिया जाएगा. प्रथम चरण के चुनाव के लिए पहली सूची 11 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी.

तीन नामों की अनिवार्यता नहीं, जरूरत के अनुसार बनेगा पैनल: प्रत्याशी पैनल को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने स्पष्ट किया कि हर जगह नामों की संख्या एक जैसी तय नहीं है. किसी पैनल में तीन नाम हो सकते हैं, तो कहीं चार नाम भी शामिल किए जा सकते हैं. हालांकि कोर कमेटी की ओर से एक नाम के बजाय पैनल के रूप में प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि प्रदेश स्तर पर विकल्पों पर चर्चा कर उचित प्रत्याशी का चयन किया जा सके. उन्होंने बताया कि जिला स्तर की कोर कमेटियों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, संगठन के पदाधिकारी और संबंधित क्षेत्र के विधायक या विधायक प्रत्याशी शामिल हैं. ये सभी चर्चा के बाद सामूहिक निर्णय के आधार पर पैनल तैयार करेंगे.

सिंबल पर नहीं होगा कंफ्यूजन: पिछले चुनावों में अधिकृत प्रत्याशी के सिंबल को लेकर सामने आई गड़बड़ियों से जुड़े सवाल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि इस बार पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जिस प्रत्याशी का चयन होगा, उसी को पार्टी सिंबल के साथ नामांकन करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. चुनाव प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. पंचायत चुनावों के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा पहले चरण के प्रत्याशी चयन को प्राथमिकता दे रही है. पार्टी की योजना है कि 11 अक्टूबर तक पहले चरण के नाम फाइनल कर दिए जाएं, ताकि नामांकन की प्रक्रिया से पहले अधिकृत प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो सके. इसके बाद अगले चरणों के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

पढ़ें: पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने उतारी अपनी कैंपेन टीम, गहलोत-पायलट और डोटासरा समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें