होम›मनोरंजन›जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा: ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर - Jaipur News
मनोरंजन

जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा: ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Allu Arjun & Guru Randhawa Jaipur Airport Visit | Saurabh Shukla जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही;…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 03:05 pm बजे
जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:  ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Allu Arjun & Guru Randhawa Jaipur Airport Visit | Saurabh Shukla

जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर

- कॉपी लिंक

जयपुर में शुक्रवार शाम को फिल्मी सितारों की हलचल देखने को मिली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जयपुर पहुंचे। दोनों सितारे ब्लैक मास्क लगाए और कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस दौरान अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए।

सुरक्षा के लिए बाहरी राज्य से बाउंसर्स बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। इन बाउंसर्स ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को दोनों कलाकारों के फोटो और वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा जयपुर में ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय हीरा कंपनी डी बीयर्स ग्रुप के एक खास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यह हाई-प्रोफाइल आयोजन ऐतिहासिक सिटी पैलेस में रखा गया है, जहां शाही विरासत और आधुनिक लग्जरी का संगम देखने को मिलेगा।

यहां देखिए कुछ फोटोज…

सिटी पैलेस में डी बीयर्स का खास आयोजन

इस आयोजन की खास बात जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह का डी बीयर्स के नए चेहरे के रूप में परिचय कराया जाना है। ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड और जयपुर की शाही विरासत एक मंच पर नजर आएंगे।

अल्लू अर्जुन के जयपुर पहुंचने की खबर सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में लोगों की नजरें उन पर टिकी रहीं।

हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई थी। ब्लैक मास्क में चेहरा ढके अल्लू अर्जुन सीधे अपनी कार तक पहुंचे और वहां से होटल के लिए रवाना हो गए। गुरु रंधावा के लिए भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्हें भी एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाया गया।

एयरपोर्ट पर सौरभ शुक्ला ने प्रशंसकों के साथ खिंचवाई तस्वीरें

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए। अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा के विपरीत सौरभ शुक्ला प्रशंसकों के साथ सहज अंदाज में मिले और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सौरभ शुक्ला जयपुर में नाटक ‘बर्फ’ की प्रस्तुतियों के लिए पहुंचे हैं।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 10 और 11 अक्टूबर को ‘बर्फ’ नाटक का मंचन किया जाएगा। ऐसे में इस सप्ताहांत जयपुर में फिल्म और संगीत जगत के सितारों के साथ रंगमंच के दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें