होम›मनोरंजन›Unique Tribute : तरबूज पर उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा, उदयपुर के कलाकार ने अपनी अनोखी कला से दी खास श्रद्धांजलि
मनोरंजन

Unique Tribute : तरबूज पर उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा, उदयपुर के कलाकार ने अपनी अनोखी कला से दी खास श्रद्धांजलि

Unique Tribute : तरबूज पर उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा, उदयपुर के कलाकार ने अपनी अनोखी कला से दी खास श्रद्धांजलि उदयपुर के कलाकार हर्षवर्धन सिंह ने तरबूज पर 6 घंटे की बारीक नक्काशी से नाना पाटेकर का चेहरा उकेरकर अभिनेता को…

ETV Bharat के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 02:05 am बजे
Unique Tribute : तरबूज पर उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा, उदयपुर के कलाकार ने अपनी अनोखी कला से दी खास श्रद्धांजलि

सौजन्य से:- ETV Bharat

Unique Tribute : तरबूज पर उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा, उदयपुर के कलाकार ने अपनी अनोखी कला से दी खास श्रद्धांजलि

उदयपुर के कलाकार हर्षवर्धन सिंह ने तरबूज पर 6 घंटे की बारीक नक्काशी से नाना पाटेकर का चेहरा उकेरकर अभिनेता को अनोखी श्रद्धांजलि दी.

Published : October 9, 2026 at 7:07 AM IST

उदयपुर : कला जब दिल से निकलती है, तो किसी भी सतह पर जान फूंक देती है. झीलों की नगरी उदयपुर के युवा कलाकार हर्षवर्धन सिंह ने अपनी इसी कला के जरिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को बेहद अनोखे और भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है. हर्षवर्धन ने एक ताजे तरबूज पर घंटों मेहनत कर नाना पाटेकर का जीवंत चेहरा उकेरा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

इस विशेष कलाकृति को तैयार करने में हर्षवर्धन को लगभग 5 से 6 घंटे का लगातार समय लगा. उन्होंने तरबूज की बाहरी हरी परत और उसके अंदरूनी सफेद हिस्से का संतुलन साधते हुए बेहद बारीक नक्काशी की. चेहरे की झुर्रियों से लेकर आंखों के भाव तक, नाना पाटेकर के खास अंदाज को उभारने के लिए उन्होंने एक-एक कट पर पूरी सावधानी बरती.

इसे भी पढ़ें: Nana Patekar : धौलपुर के बीहड़ों में अमर हैं नाना पाटेकर की यादें, स्थानीय लोगों के बीच बैठकर खाते थे सादा भोजन

तरबूज पर उकेरा अभिनेता का चेहरा : हर्षवर्धन ने तरबूज की बाहरी सतह पर बारीकी से नक्काशी करते हुए नाना पाटेकर का चेहरा तैयार किया. इसके लिए उन्होंने कई घंटों तक लगातार काम किया. तरबूज पर की गई बारीक नक्काशी से अभिनेता के चेहरे की आकृति को उभारने की कोशिश की गई है.

हर्षवर्धन हैं नाना पाटेकर के प्रशंसक : हर्षवर्धन बताते हैं कि वे बचपन से ही नाना पाटेकर के अभिनय के बहुत बड़े मुरीद रहे हैं. फिल्मों में उनके दमदार संवाद, तीखे तेवर और गंभीर किरदारों ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया. चाहे फिल्म 'क्रांतिवीर' का जोशीला अभिनय हो या फिर 'वेलकम' में उदय शेट्टी का कॉमिक अंदाज, नाना पाटेकर ने हर रूप में दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है.

इसे भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

हर्षवर्धन का कहना है कि नाना पाटेकर जैसे कलाकार बहुत कम होते हैं. उनके अभिनय की अपनी अलग पहचान रही है. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने अपनी कला को माध्यम बनाया. तरबूज पर बनाई गई यह तस्वीर उनके लिए सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि अभिनेता के प्रति सम्मान और भावनाओं का प्रतीक है. हर्षवर्धन के मुताबिक, कलाकार अपने काम के जरिए हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहते हैं. नाना पाटेकर ने फिल्मों में जिन किरदारों को निभाया और जिस तरह का अभिनय किया, वह लंबे समय तक दर्शकों की यादों में रहेगा. उदयपुर के कलाकार की यह कलाकृति भी अभिनेता के प्रति प्रशंसकों के इसी प्रेम और सम्मान को दर्शाती है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें