राजस्थान पुलिस की भाजपा के पूर्व पार्षद से नोकझोंक, हंगामा: अलवर से लापता युवती को बरामद कर लौट रही थी पुलिस - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Alwar Police & BJP Ex Councilor Controversy | Viral Video | Rajasthan News राजस्थान पुलिस की भाजपा के पूर्व पार्षद से नोकझोंक, हंगामा:अलवर से लापता युवती को बरामद कर लौट रह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Alwar Police & BJP Ex Councilor Controversy | Viral Video | Rajasthan News
राजस्थान पुलिस की भाजपा के पूर्व पार्षद से नोकझोंक, हंगामा:अलवर से लापता युवती को बरामद कर लौट रही थी पुलिस
- कॉपी लिंक
अलवर से लापता युवती को बरामद करके लौट रही राजस्थान पुलिस को गुरुवार देर रात मेडिकल क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, राजस्थान पुलिस युवक-युवती को बरामद करने के बाद उन्हें लेकर लौट रही थी, इसी दौरान एक ढाबे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व पार्षद नरेंद्र राष्ट्रवादी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध कर दिया।
काफी देर हंगामा होता रहा। राजस्थान की महिला दरोगा से पूर्व भाजपा पार्षद की नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद में राजस्थान टीम युवती व युवक को लेकर रवाना हो गई। देर रात पूर्व पार्षद को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
कुछ दिन पहले अलवर राजस्थान से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। परिजनों ने शुरुआत में ही युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का एक युवक रजत पर आरोप लगाया जो मेरठ का रहने वाला था। पुलिस की तफ्तीश भी उसी तरफ चली और जल्द ही रजत की लोकेशन पुलिस ने ढूंढ निकाली।
रजत के घर से युवती बरामद राजस्थान पुलिस गुरुवार रात मेडिकल थाने आई और आमद दर्ज करा दी। यहां से दो सिपाहियों को लेकर राजस्थान पुलिस सीधे औरंगाबाद-शाहपुर डिग्गी निवासी रजत के घर पहुंच गई और युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस युवक व युवती को लेकर चल दी। परिजन भी लोकल पुलिस की मौजूदगी के चलते विरोध नहीं कर सके।
ढाबे पर पूर्व भाजपा पार्षद का विरोध युवक व युवती को ले जाने की सूचना पाकर भाजपा के पूर्व पार्षद नरेंद्र राष्ट्रवादी उस ढाबे पर पहुंच गए, जहां राजस्थान पुलिस खाना खाने के लिए रुकी थी। उनके साथ कुछ और लोग भी थे, जिन्होंने राजस्थान पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर दिया। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा दिया।
पुलिस की गाड़ी रोकने का आरोप बताया जाता है कि ढाबे पर नरेंद्र राष्ट्रवादी व राजस्थान पुलिस की नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। राजस्थान पुलिस ने पूर्व पार्षद पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। इसके बाद मामला और बढ़ता चला गया।
पूर्व भाजपा पार्षद को लिया हिरासत में हंगामे की सूचना मिलते ही मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्थान पुलिस ने पूर्व पार्षद पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से अभद्रता करने की तहरीर लिखकर दे दी। पुलिस ने पूर्व पार्षद व उनके एक सहयोगी को हिरासत में ले लिया और थाने आ गई।
राजस्थान टीम के जाने के बाद छोड़ा पूर्व पार्षद नरेंद्र राष्ट्रवादी व राजस्थान की महिला पुलिसकर्मी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक नरेंद्र राष्ट्रवादी व उनके एक सहयोगी को हिरासत में भी रखा लेकिन जैसे ही राजस्थान टीम युवक व युवती को लेकर रवाना हुई, नरेंद्र राष्ट्रवादी को छोड़ दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ट्रेलर से टकराई, 8 यात्री घायल: 7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी, फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगे जाम के दौरान हादसा - Kotputli-Behror News

जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार: 900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया - Jaipur News

रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत - rewari truck collision on jaipurdelhi highway driver dies in fire


