'घर टूटेगा तो फंदा लगा लूंगी', जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर रातभर रोए परिवार, सुबह रुक गया JDA का पीला पंजा
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर शुक्रवार सुबह जेडीए का बुलडोजर चलने ही वाला था कि अचानक सब कुछ थम गया। जानिए राजस्थान हाईकोर्ट के किस बड़े फैसले ने रातों-रात बेघर होने से बचा लिया सैकड़ों परिवारों को। जयपुर: जयपुर के न्यू…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर शुक्रवार सुबह जेडीए का बुलडोजर चलने ही वाला था कि अचानक सब कुछ थम गया। जानिए राजस्थान हाईकोर्ट के किस बड़े फैसले ने रातों-रात बेघर होने से बचा लिया सैकड़ों परिवारों को।
जयपुर: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर शुक्रवार सुबह 7 बजे चलने वाले जेडीए के पीले पंजे और बुलडोजर पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। राजस्थान हाईकोर्ट में अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक लगने से यहां सालों से रह रहे सैकड़ों व्यापारियों और स्थानीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को अपने घर और दुकानों को बेदखली से बचाने के लिए सड़कों पर उतरी जनता के गुस्से और आंसुओं के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना ही पड़ा।
जब एक मां ने गले में डाला दुपट्टे का फंदा
गुरुवार दिनभर न्यू सांगानेर रोड पर डर और आक्रोश का सैलाब उमड़ा रहा। 'त्योहार सिर पर है साहब... हमारी दुकानें और मकान ढह गए तो हम बाल-बच्चों को लेकर कहां जाएंगे?' यह चीत्कार पूरी सड़क पर गूंजती रही। जेडीए की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने नारेबाजी की और पुतला फूंका।
इसी दौरान मंजर तब खौफनाक हो गया जब अपने खून-पसीने के आशियाने को उजड़ता देख एक महिला हिम्मत हार बैठी। उसने भरी सड़क पर अपनी चुन्नी से फंदा बना लिया और चीख उठी 'अगर मेरा घर और दुकान टूटी, तो मैं जीते जी आत्महत्या कर लूंगी!' महिला के इस कदम ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।
124 आपत्तियां और आंसुओं का सैलाब
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जेडीए को कुल 124 आपत्तियां सौंपी गई हैं, जिनमें से 89 नगर निगम और 35 प्रवर्तन शाखा के पास लंबित हैं। लोगों की मांग है कि पट्टों और दस्तावेजों की स्थिति साफ किए बिना कोई कठोर कदम न उठाया जाए।
बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा का जमकर विरोध
हंगामे की सूचना पर स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सरकार हाईकोर्ट में जनता का पक्ष मजबूती से रखेगी। हालांकि, आक्रोशित लोगों ने विधायक का विरोध भी किया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भी पहुंचकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
फिलहाल टला संकट, लेकिन लड़ाई जारी
हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत ने फिलहाल बेघर होने की कगार पर खड़े परिवारों के आंसुओं को पोंछा जरूर है। शुक्रवार सुबह जो बुलडोजर दुकानों और मकानों को जमींदोज करने वाला था, वह फिलहाल रुक गया है। लेकिन अब नई कार्रवाई की तारीख और आगे का फैसला उच्च स्तर पर तय होगा, जिससे लोगों की सांसें अब भी अटकी हुई हैं।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ट्रेलर से टकराई, 8 यात्री घायल: 7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी, फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगे जाम के दौरान हादसा - Kotputli-Behror News

जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार: 900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया - Jaipur News

रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत - rewari truck collision on jaipurdelhi highway driver dies in fire


