होमक्राइमराजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल
क्राइम

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। बूंदी के चार नगर…

Amar Ujala के अनुसार9 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: नागौर में डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। बूंदी के चार नगर निकायों में 1.27 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे, जबकि नागौर के 5 निकायों के 175 वार्डों में 229 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

देखें नौ बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है?

अजमेर

- केकड़ी नगर पालिका - 22.59%

- नसीराबाद नगर पालिका - 36.87%

- सावर नगर पालिका - 30.29%

- तांतोटी नगर पालिका - 34.07%

अलवर

मालाखेड़ा नगर पालिका - 35.91%

नौगांव नगर पालिका - 37.79%

बालोतरा

गुड़ामालानी नगर पालिका - 41.23%

जसोल नगर पालिका - 34.49%

समदड़ी नगर पालिका - 30.12%

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा नगर परिषद - 17.19%

बारां

अंता नगर पालिका - 15.16%

बारां नगर परिषद - 24.47%

सिसवाली नगर पालिका - 22.02%

बाड़मेर

बाड़मेर नगर परिषद - 22.67%

ब्यावर

ब्यावर नगर परिषद - 20.62%

मसूदा नगर पालिका - 38.28%

विजयनगर नगर पालिका - 19.02%

भरतपुर

भरतपुर नगर निगम - 21.04%

भुसावर नगर पालिका - 20.68%

रूपवास नगर पालिका - 34.34%

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा नगर निगम - 15.02%

बीगोद नगर पालिका - 32.26%

बूंदी

बूंदी नगर परिषद - 16.35%

देई नगर पालिका - 24.41%

इंद्रगढ़ नगर पालिका - 22.34%

केशवरायपाटन नगर पालिका - 19.42%

चित्तौड़गढ़

बेगूं नगर पालिका - 22.20%

रावतभाटा नगर पालिका - 16.24%

चूरू

छापर नगर पालिका - 27.43%

राजगढ़ नगर पालिका - 24.71%

दौसा

बांदीकुई नगर पालिका - 22.39%

बसवा नगर पालिका - 33.95%

महवा नगर पालिका - 24.09%

मंडावर नगर पालिका - 29.53%

सिकराय नगर पालिका - 32.04%

डीडवाना-कुचामन

बोरावड़ नगर पालिका - 33.19%

डीडवाना नगर परिषद - 24.37%

कुचामन सिटी नगर परिषद - 23.58%

डीग

कामां नगर पालिका - 27.60%

सिकरी नगर पालिका - 48.94%

धौलपुर

मनिया नगर पालिका - 38.14%

राजाखेड़ा नगर पालिका - 29.98%

सैंपऊ नगर पालिका - 48.87%

डूंगरपुर

डूंगरपुर नगर परिषद - 14.74%

श्रीगंगानगर

अनूपगढ़ नगर पालिका - 32.91%

घड़साना नगर पालिका - 28.89%

रायसिंहनगर नगर पालिका - 28.86%

श्रीविजयनगर नगर पालिका - 33.56%

सूरतगढ़ नगर पालिका - 26.19%

हनुमानगढ़

भादरा नगर पालिका - 30.29%

रावतसर नगर पालिका - 28.98%

संगरिया नगर पालिका - 29.30%

टिब्बी नगर पालिका - 34.59%

जयपुर

बगरू नगर पालिका - 32.02%

चाकसू नगर पालिका - 29.69%

चौमूं नगर परिषद - 24.43%

दूदू नगर पालिका - 33.61%

कालाडेरा नगर पालिका - 29.94%

कानोता नगर पालिका - 39.56%

किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका - 32.42%

मनोहरपुर नगर पालिका - 28.26%

फागी नगर पालिका - 35.39%

फुलेरा नगर पालिका - 24.69%

सांभर नगर पालिका - 24.15%

शाहपुरा नगर परिषद - 24.06%

वाटिका नगर पालिका - 31.57%

जैसलमेर

जैसलमेर नगर परिषद - 21.96%

जालोर

आहोर नगर पालिका - 37.11%

जालोर नगर परिषद - 24.21%

झालावाड़

भवानीमंडी नगर पालिका - 23.66%

झालावाड़ नगर परिषद - 18.05%

झालरापाटन नगर पालिका - 23.98%

झुंझुनूं

बगड़ नगर पालिका - 26.14%

जाखल नगर पालिका - 37.42%

झुंझुनूं नगर परिषद - 23.11%

खेतड़ी नगर पालिका - 27.00%

नवलगढ़ नगर पालिका - 19.87%

सुल्ताना नगर पालिका - 37.04%

जोधपुर

बालेसर सत्ता नगर पालिका - 34.63%

भोपालगढ़ नगर पालिका - 27.78%

बिलाड़ा नगर पालिका - 29.51%

मथानिया नगर पालिका - 34.72%

पीपाड़ सिटी नगर पालिका - 27.73%

तिवरी नगर पालिका - 36.63%

करौली

मंडरायल नगर पालिका - 33.05%

सपोटरा नगर पालिका - 28.78%

खैरथल-तिजारा

भिवाड़ी नगर परिषद - 26.37%

खैरथल नगर परिषद - 24.37%

तिजारा नगर परिषद - 33.00%

कोटा

रामगंजमंडी नगर पालिका - 19.37%

सांगोद नगर पालिका - 27.62%

सुकैत नगर पालिका - 32.30%

सुल्तानपुर नगर पालिका - 26.10%

कोटपूतली-बहरोड़

बानसूर नगर पालिका - 33.48%

कोटपूतली नगर परिषद - 22.87%

नारायणपुर नगर पालिका - 25.56%

पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका - 30.45%

विराटनगर नगर पालिका - 32.96%

नागौर

जायल नगर पालिका - 24.36%

कुचेरा नगर पालिका - 29.58%

मूंडवा नगर पालिका - 25.62%

पाली

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका - 0.22%

रानीखुर्द नगर पालिका - 26.78%

सोजत रोड नगर पालिका - 29.84%

सोजत सिटी नगर पालिका - 26.26%

प्रतापगढ़

अरनोद नगर पालिका - 35.97%

प्रतापगढ़ नगर परिषद - 18.92%

राजसमंद

आमेट नगर पालिका - 29.00%

नाथद्वारा नगर पालिका - 18.54%

सवाई माधोपुर

खंडार नगर पालिका - 31.47%

सवाई माधोपुर नगर परिषद - 19.41%

सीकर

अजीतगढ़ नगर पालिका - 28.88%

दांतारामगढ़ नगर पालिका - 31.64%

फतेहपुर नगर परिषद - 26.11%

खंडेला नगर पालिका - 29.78%

खाटूश्यामजी नगर पालिका - 32.42%

लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका - 26.88%

नीमकाथाना नगर पालिका - 25.51%

पलसाना नगर पालिका - 32.19%

रींगस नगर पालिका - 29.08%

श्रीमाधोपुर नगर पालिका - 27.82%

सिरोही

आबूरोड नगर पालिका - 22.34%

मंडार नगर पालिका - 29.71%

शिवगंज नगर पालिका - 26.97%

टोंक

निवाई नगर पालिका - 22.73%

उदयपुर

वल्लभनगर नगर पालिका - 35.96%

बाड़मेर में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 22.67% मतदान

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। सुबह 10 बजे तक 22.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदाता लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।नागौर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल

नागौर नगरीय निकाय चुनाव के बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा मतदान करने पहुंचीं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ कमियां रही हैं, जिन्हें अनुशासन समिति के सामने रखा गया है। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि पार्टी ने छांट-छांटकर भाजपा प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

विजयनगर में 9 बजे तक 19.02% मतदान, मसूदा में 9:30 बजे तक 30.75% वोटिंग

नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत विजयनगर के 40 वार्डों में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक यहां 19.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 4 में सबसे ज्यादा 29.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की है।वहीं, मसूदा नगरपालिका में सुबह 9:30 बजे तक 30.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रिटर्निंग अधिकारी दीपशिखा के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है और मतदान प्रक्रिया जारी है।

भीलवाड़ा में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू, 2.96 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

निकाय चुनाव को लेकर भीलवाड़ा में मतदान शुरू हो गया है। नगर निगम के 70 वार्डों में 2,96,682 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालेंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, खासकर क्रिटिकल बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 266 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर 61 के क्रिटिकल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी बूथ के बाहर तैनात हैं और थाना प्रभारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। भीलवाड़ा नगर निगम के साथ बीगोद नगर पालिका में भी मतदान जारी है। यहां 25 वार्डों में 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 मतदान केंद्रों पर 13,675 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संवेदनशील और क्रिटिकल केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त और बूथों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है।

बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक ने किया मतदान

नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में मतदान जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने वार्ड नंबर 44 के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और कांग्रेस की जीत का दावा किया।विधायक जेठानंद व्यास ने पत्नी के साथ डाला वोट

वहीं, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पत्नी के साथ वार्ड नंबर 59 स्थित जुगल भवन मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने भी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की और शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने का दावा किया। बीकानेर में सुबह से ही दिग्गज नेताओं के मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। नेताओं के मतदान के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर पर भी सबकी नजर बनी हुई है। बीकानेर नगर निगम के 79 वार्डों के लिए मतदाता आज स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। शहर में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जालोर नगर परिषद चुनाव: 40 वार्डों में 41,781 मतदाता डाल रहे वोट

जालोर: नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कुल 41,781 मतदाता ईवीएम के जरिए अगले पांच साल के लिए अपने वार्ड प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशियों समेत कुल 173 उम्मीदवार हैं, जिनमें 90 निर्दलीय और 3 आरएलपी प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड 15 में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड 2, 9, 29 और 36 में दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है।मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जवान तैनात हैं और निर्वाचन विभाग लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: अजमेर के निकायों में मतदान शुरू, पीसांगन के 25 बूथों पर कड़ा पहरा

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में अजमेर जिले के पीसांगन, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर और टांटोटी में मतदान शुरू हो गया है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

इन निकायों में इतने मतदाता

केकड़ी के 40 वार्डों में 35,829, पीसांगन के 25 वार्डों में 14,098 और सरवाड़ के 25 वार्डों में 16,334 मतदाता मतदान कर रहे हैं। वहीं नसीराबाद के 20 वार्डों में 6,834, सावर के 20 वार्डों में 8,972 और टांटोटी के 20 वार्डों में 5,852 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: नागौर में मतदान के बीच एक घंटे से ईवीएम खराब

नागौर शहर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बख्तासागर स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मशीन खराब होने से मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। महिलाओं ने भी मतदान में हो रही देरी को लेकर परेशानी जताई।मतदाताओं का कहना है कि ईवीएम खराब होने की जानकारी देने के बावजूद अधिकारी और बीएलओ की ओर से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित रहने से लोगों को इंतजार करना पड़ा।मामले में उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी। बूथ केंद्र पर दूसरी ईवीएम मशीन भिजवा दी गई है, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को सुचारू कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: बारां, अंता और सीसवाली में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

बारां जिले के तीन निकायों में शहरी सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। बारां नगर परिषद के 60, अंता के 35 और सीसवाली नगरपालिका के 20 वार्डों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनों निकायों के 166 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 29 हजार 154 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम से मॉक पोल कराया गया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और गश्ती दल लगातार फील्ड में निगरानी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में राजनीतिक गतिविधियां निषिद्ध कर दी गई हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें