जयपुर में सीए के अपहरण की साजिश का खुलासा: आर्थिक तंगी में रची थी फिरौती की साजिश, चार गिरफ्तार
{"_id":"6aad68f9a30301925404b228","slug":"jaipur-ca-kidnapping-conspiracy-unraveled-financial-crisis-drove-four-to-plot-ransom-all-arrested-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में सीए के अपहरण…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aad68f9a30301925404b228","slug":"jaipur-ca-kidnapping-conspiracy-unraveled-financial-crisis-drove-four-to-plot-ransom-all-arrested-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में सीए के अपहरण की साजिश का खुलासा: आर्थिक तंगी में रची थी फिरौती की साजिश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में सीए के अपहरण की साजिश का खुलासा: आर्थिक तंगी में रची थी फिरौती की साजिश, चार गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 10:22 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:22 PM IST
सार
जयपुर के सेंट्रल पार्क से सीए राजीव गुप्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड चेतन शर्मा उर्फ लाला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आर्थिक तंगी और रुपयों की जरूरत के चलते मॉर्निंग वॉक पर आने वाले किसी व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर में आर्थिक तंगी और रुपयों की जरूरत के चलते सीए के अपहरण की सनसनीखेज साजिश रचने का मामला सामने आया है। सेंट्रल पार्क से सीए राजीव गुप्ता के अपहरण के मामले में जयपुर दक्षिण पुलिस की जिला विशेष टीम, साइबर सेल और अशोक नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड चेतन शर्मा उर्फ लाला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, नकली पिस्टल और चाकू बरामद किया है।
मर्सिडीज कार में जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 10 सितंबर को राजीव गुप्ता सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आए थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें उनकी ही मर्सिडीज कार में जबरन बैठा लिया। आरोपियों ने चाकू और नकली पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे पीड़ित को कार सहित जयपुर शहर से बाहर सुनसान इलाके में ले जाने लगे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का उद्देश्य पीड़ित को डराकर फिरौती वसूलना था।
चलती कार से निकलने की कोशिश, गड्ढे में गिरी मर्सिडीज
पीड़ित ने चलती कार में बदमाशों के चंगुल से निकलने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और एक बदमाश ने अपनी शर्ट खोलकर उनका मुंह बांधने का प्रयास किया। बचने के लिए पीड़ित ने चलती कार का गेट खोलकर कूदने का प्रयास किया और कार का स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे मर्सिडीज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी कार से निकलकर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जयपुर मेयर पद पर भाजपा में कशमकश जारी: पार्षदों से गुप्त रायशुमारी, पर्ची पर मांगी गईं तीन पसंद
1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सेंट्रल पार्क और आसपास के इलाके में लगे करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा आमेर, ब्रह्मपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, जामडोली और बस्सी सहित विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश की गई। पीड़ित और कार को छोड़कर भागने वाले स्थान के आसपास भी सघन तलाशी की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
पहले की थी सेंट्रल पार्क की रेकी
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के अनुसार सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में दोस्त और परिचित हैं। आर्थिक तंगी और रुपयों की जरूरत के चलते उन्होंने सेंट्रल पार्क में सुबह घूमने आने वाले लोगों में से किसी का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। घटना से पहले आरोपियों ने सेंट्रल पार्क की रेकी भी की थी, लेकिन उस समय वे वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 10 सितंबर को उन्होंने राजीव गुप्ता को निशाना बनाया। मुख्य आरोपी चेतन शर्मा के खिलाफ खोह-नागोरियान थाने में वर्ष 2024 में अपहरण से संबंधित मामला दर्ज है, जिसमें चालान पेश किया जा चुका है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल