होमक्राइमसीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी , भजनलाल शर्मा के पिता ने खोला गेट, जानें फिर क्या हुआ
क्राइम

सीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी , भजनलाल शर्मा के पिता ने खोला गेट, जानें फिर क्या हुआ

भरतपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता शर्मा वोट मांगने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पैतृक घर पहुंचीं । उन्होंने सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा के पांव छूकर आशीर्वाद मांगा, जिस पर उन्होंने…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार9 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
सीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी , भजनलाल शर्मा के पिता ने खोला गेट, जानें फिर क्या हुआ

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

भरतपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता शर्मा वोट मांगने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पैतृक घर पहुंचीं । उन्होंने सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा के पांव छूकर आशीर्वाद मांगा, जिस पर उन्होंने साफ कहा कि वे भाजपाई हैं और कांग्रेस का चुनावी पर्चा लेने से इनकार कर दिया ।

भरतपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत भरतपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 41 से एक बेहद दिलचस्प और अनूठी राजनीतिक तस्वीर सामने आई है । मंगलवार 8 सितंबर को चुनावी जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा वोट मांगने सीधे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पैतृक आवास पर जा पहुंचीं । बबीता शर्मा ने सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद मांगा और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की, जिस पर सीएम के पिता ने मुस्कुराते हुए साफ शब्दों में कहा 'मैं तो भाजपा का हूं' और चुनावी पर्चा लेने से इनकार कर दिया ।

सीएम के पिता ने कही ये बात

भरतपुर नगर निगम के जवाहर नगर (वार्ड नंबर 41) से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी बबीता शर्मा वोटिंग से ठीक एक दिन पहले अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही थीं । चूंकि यह इलाका मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह वार्ड है, इसलिए बबीता शर्मा एक नागरिक और जनप्रतिनिधि के तौर पर सीधे सीएम के दरवाजे पर पहुंच गईं । उन्होंने घर में मौजूद बुजुर्ग किशन स्वरूप शर्मा के पांव छुए और हाथ जोड़कर जीत का आशीर्वाद मांगा ।

किशन स्वरूप शर्मा ने बिना किसी झिझक के बेहद सादगी से अपना राजनीतिक रुख साफ कर दिया । उन्होंने कांग्रेस का पामफ्लेट लेने से इनकार करते हुए कहा कि वे पूरी तरह भाजपा की विचारधारा से जुड़े हैं और उनका वोट केवल भाजपा को ही जाएगा । उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बुजुर्ग के नाते व्यक्तिगत स्नेह तो सभी के साथ है, लेकिन राजनीतिक समर्थन वे अपनी पार्टी को ही देंगे ।

कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं- 'यह लोकतंत्र का हिस्सा'

सीएम के घर से बाहर निकलने के बाद बबीता शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में हर प्रत्याशी को अपने क्षेत्र के हर परिवार से वोट मांगने का अधिकार है । उन्होंने बताया कि वे 6 सितंबर को भी प्रचार के लिए आई थीं, लेकिन तब कोई नहीं मिला था । उन्होंने कहा कि भले ही चुनावी पर्चा न लिया गया हो, लेकिन बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना हमारी सांस्कृतिक परंपरा है ।

वार्ड 41 बना भरतपुर की सबसे 'हॉट सीट'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक निवास होने के कारण वार्ड नंबर 41 पूरे जिले की सबसे प्रतिष्ठित सीट बन चुका है । भाजपा ने यहां निर्दलीय प्रत्याशी दीपक मुद्गल की पत्नी योगेश्वरी मुद्गल को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अपनी जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा को टिकट देकर मुकाबले को बेहद कड़ा बना दिया है ।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें