होमशिक्षा-करियरभारी आगजनी का कारण पता चलने से पहले ही सवाल उठ गए, सुरक्षा की चुनौती क्या है?
शिक्षा-करियर

भारी आगजनी का कारण पता चलने से पहले ही सवाल उठ गए, सुरक्षा की चुनौती क्या है?

राजस्थान के अजमेर में एक नई कार शोरूम से निकलने के कुछ ही देर बाद ही आग की चपेट में आ गई. घटना ने नई गाड़ियों की सुरक्षा और क्वालिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डॉक्टर कुशल गोयल ने अपनी मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

ABP News के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:18 am बजे
भारी आगजनी का कारण पता चलने से पहले ही सवाल उठ गए, सुरक्षा की चुनौती क्या है?

सौजन्य से:- ABP News

अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

Ajmer Car Fire: राजस्थान के अजमेर में एक नई कार शोरूम से निकलने के कुछ ही देर बाद ही अचानक आग की चपेट में आ गई. घटना ने नई गाड़ियों की सुरक्षा और क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

राजस्थान के अजमेर में एक नई कार शोरूम से निकलने के कुछ ही देर बाद ही अचानक आग की चपेट में आ गई. घटना ने नई गाड़ियों की सुरक्षा और क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार डॉक्टर ने अपनी मां को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर कुशल गोयल ने परिवार के सांग कार खरीदी और उसे लेकर शोरूम से निकले ही थे कि बोनट से धुआं उठने लगा. डॉक्टर कुशल गोयल सूझबूझ दिखाई और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था.

12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर कुशल गोयल ने शु्क्रवार (17 जुलाई) एक कार खरीदी. डॉक्टर गोयल कार खरीदकर परिवार के कुछ सदस्यों के साथ वापस घर जा रहे थे. कार से कुछ दूर जाने के बाद ही उसमें से पहले धुआं निकलने लगा और फिर अचानक आग लग गई. आग लगने पर उन्होंने कार को सड़क पर रोक दिया और उसमें सवार परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला.

कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी.

वीडियो सामने आने के बाद उठ रहे सवाल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार जलती हुई दिखाई दे रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. आज कल नई गाड़ियों में वायरिंग की खराबी, ढीले कनेक्शन या बैटरी की खराबी से स्पार्किंग होने पर आग की घटना होने की पूरी संभावना है. हालांकि, अब सवाल यह है कि शोरूम से निकली नई गाड़ी में इतनी बड़ी खराबी कैसे आ गई? क्या वाहन की ठीक से जांच नहीं हुई थी? इस मामले में अगर मैन्युफैक्चरिंग में खामी है तो इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें