होमसेहतराजस्थान कांग्रेस में बड़ा बदलाव: डोटासरा जल्द लाएंगे नई टीम पर मुहर
सेहत

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा बदलाव: डोटासरा जल्द लाएंगे नई टीम पर मुहर

राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही नए संगठन का ऐलान होने जा रहा है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली दौरे पर हैं। बुधवार को वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ अंतिम दौर की बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

Navbharat Times के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:19 am बजे
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा बदलाव: डोटासरा जल्द लाएंगे नई टीम पर मुहर

सौजन्य से:- Navbharat Times

प्रदेश कांग्रेस की नई टीम पर मुहर लगाने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही नए संगठन का ऐलान होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली दौरे पर हैं। बुधवार को वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ अंतिम दौर की बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

आधे से ज्यादा पदाधिकारियों की छुट्टी तय

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल का दूसरा बड़ा सांगठनिक फेरबदल है। बीते दिनों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर मौजूदा पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई है। इसमें सामने आया है कि कई पदाधिकारी पदों पर रहने के बावजूद संगठन के स्तर पर निष्क्रिय थे।

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए आलाकमान संगठन में जवाबदेही और जमीन पर सक्रियता चाहता है। यही वजह है कि मौजूदा टीम के आधे से ज्यादा पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

गुटबाजी खत्म करने और संतुलन साधने पर जोर

इस बार आलाकमान की प्राथमिकता यह है कि संगठन में किसी एक गुट का दबदबा न दिखे। सूची को अंतिम रूप देने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की राय भी ली गई है। क्षेत्र, जाति और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संतुलित टीम तैयार करने की कोशिश की गई है।

महिलाओं को रिकॉर्ड जगह, युवाओं-दलितों पर दांव

सूत्रों की मानें तो इस बार नई पीसीसी टीम में महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और युवाओं की हिस्सेदारी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासतौर पर, महिलाओं को संगठन में अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। पार्टी आलाकमान इसके जरिए महिला सशक्तीकरण का बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है।

इसके अलावा, लंबे समय से यह धारणा रही है कि संगठन में कुछ प्रभावशाली समुदायों का ही बोलबाला रहता है। कांग्रेस इस छवि को तोड़ते हुए सभी वर्गों को साधने का प्रयास कर रही है।

AICC की OBC महिला कमेटी में राजस्थान के दो चेहरे शामिल

दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए 'ओबीसी महिला कांग्रेस' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें राजस्थान से दो नेताओं को जगह मिली है। सुचित्रा आर्या को इस विंग का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि झुंझुनूं के अंकलेश जाखड़ को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें