होमक्राइमअशोक गहलोत ने कांग्रेस के ही प्लान को बताया 'फेल', कहा- रोड शो का जवाब रोड शो होता तो ज्यादा सीटें जीतते
क्राइम

अशोक गहलोत ने कांग्रेस के ही प्लान को बताया 'फेल', कहा- रोड शो का जवाब रोड शो होता तो ज्यादा सीटें जीतते

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगर निगम चुनाव में मिली हार के पीछे का कारण खुलकर मीडिया के सामने रखा। गहलोत ने कहा कि अगर PCC की ओर से कोई मजबूत प्लानिंग होती या फिर रोड शो का जवाब रोड शो होतातो हम ज्यादा सी…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
अशोक गहलोत ने कांग्रेस के ही प्लान को बताया 'फेल', कहा- रोड शो का जवाब रोड शो होता तो ज्यादा सीटें जीतते

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगर निगम चुनाव में मिली हार के पीछे का कारण खुलकर मीडिया के सामने रखा। गहलोत ने कहा कि अगर PCC की ओर से कोई मजबूत प्लानिंग होती या फिर रोड शो का जवाब रोड शो होतातो हम ज्यादा सीटें जीतते।

जयपुर: राजस्थान में 305 निकाय प्रमुखों के चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान ने कांग्रेस के भीतर और बाहर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। गहलोत ने अपनी ही पार्टी के चुनावी प्रबंधन और प्रचार रणनीति पर सवाल उठाते हुए स्वीकार किया है कि निकाय चुनावों में पार्टी का प्लान उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहा।

'आक्रामक प्रचार का जवाब नहीं दे पाई कांग्रेस'

सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आक्रामक चुनाव प्रचार और मुख्यमंत्री के रोड शो का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के पास ठोस रणनीति की कमी थी। उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा-

अगर मुख्यमंत्री के रोड शो और भाजपा नेताओं के आक्रामक प्रचार के जवाब में कांग्रेस भी राज्य स्तर पर रोड शो आयोजित करती, तो स्थिति काफी बेहतर हो सकती थी। अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से कोई मजबूत प्लानिंग होती और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर साथ निकलते, तो हमें राजस्थान सरकार के खिलाफ बने माहौल का सीधा फायदा मिलता और हम बहुत ज्यादा सीटें जीत सकते थे।

अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री

निर्दलीय पार्षदों के वोट बैंक पर जताई चिंता

गहलोत ने कहा कि सत्ताधारी दल से नाराजगी के बावजूद जो वोट बैंक निर्दलीय उम्मीदवारों के पक्ष में गया, वह कांग्रेस के खाते में क्यों नहीं आ पाया। यह पार्टी के लिए एक गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को अपने स्तर पर बैठकर गहराई से समीक्षा और विश्लेषण करना होगा।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अपनी पार्टी की कमियों को उजागर करने के साथ ही गहलोत ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महज 0.94% वोट शेयर के अंतर के बावजूद भाजपा प्रशासनिक मशीनरी, पुलिस बल और धनबल के दम पर नगर निकायों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। गहलोत के इस बयान के बाद 21 और 22 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनावों से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें