राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी, आचार संहिता कब लगेगी
पंचायत और निकाय चुनाव के ऐलान के बाद तारीख तय हुई है। राज्य सरकार ने चुनाव का पूरा प्लान पेश कर दिया है। निकाय चुनाव दो चरण में होंगे, जबकि पंचायत चुनाव चार चरण में कराए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। आचार संहिता पहले निकाय चुनाव के चुनाव कार्यक्रम के तीन दिन बाद यानी 20 सितंबर को लगेगी, फिर 23 सितंबर को पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राज्य सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश कर दिया है। अब निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन जारी करेगा। माना जा रहा है कि 17 अगस्त से आचार संहिता लागू हो सकती है।
जयपुर: लंबे इंतजार के बाद आखिर राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने चुनाव का पूरा प्लान पेश कर दिया है। पहले निकाय चुनाव होंगे जिन्हें दो चरण में कराया जाएगा जबकि निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव कुल चार चरण में कराए जाएंगे। निकाय और पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी हो जाएगी।
निर्वाचन आयोग के नोटिफिकेशन का इंतजार
राज्य सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश कर दिया है। हालांकि आधिकारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम का नोटिफिकेशन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाएगा। ऐसे में जब निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन जारी करेगा। उस दिन से राज्य में आचार संहिता लग जाएगी। चूंकि प्रदेश के सभी निकायों में चुनाव होने हैं। ऐसे में आचार संहिता पूरे प्रदेश में लागू रहेगी।
17 अगस्त से लगेगी आचार संहिता
राज्य सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव का कार्यक्रम राजस्थान हाई कोर्ट में पेश किया है। उसके मुताबिक 17 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की बात कही है। सरकार के प्लान के मुताबिक अगर राज्य निर्वाचन आयोग 17 अगस्त को ही चुनाव की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन जारी करता है तो उसी दिन आचार संहिता लागू हो जाएगी। 20 सितंबर तक निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
3 दिन बाद फिर आचार संहिता
निकाय चुनाव संपन्न होने के तीन दिन बाद यानी 23 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। यह बात राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कही है। अगर सरकार के कार्यक्रम के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी चुनावी कार्यक्रम का ऐलान करते हैं तो नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।
आचार संहिता से पहले होंगे ट्रांसफर
निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले होंगे। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। आयोग ने कहा कि पिछले पिछले तीन वर्षों से एक ही स्थान पर टिके अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा। साथ ही चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को उनके गृह जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। चुनाव की आचार संहिता 17 अगस्त को लगना तय है। ऐसे में ट्रांसफर प्रक्रिया 17 अगस्त से पहले पूरी करनी होगी।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी

छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान: पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - Atru News

400 साल पुरानी तोप करौली के जंगलों में दफन? जानें राजस्थान और MP पुलिस की क्यों कर रही संयुक्त छापेमारी


