जोधपुर में रेलवे क्रॉसिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंची कार: बाइक से टकराने पर घबरा गई थी महिला, पटरियों के बीच फंस गई गाड़ी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Car Accident | Car Crashes Railway Crossing Track Trapped जोधपुर में रेलवे क्रॉसिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंची कार:बाइक से टकराने पर घबरा गई थी महिला, पटरियों के बीच फंस गई…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Car Accident | Car Crashes Railway Crossing Track Trapped
जोधपुर में रेलवे क्रॉसिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंची कार:बाइक से टकराने पर घबरा गई थी महिला, पटरियों के बीच फंस गई गाड़ी
- कॉपी लिंक
जोधपुर में एक कार रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पास के ट्रैक से गुजर रही ट्रेन को रोकना पड़ा। मामला महामंदिर थाना क्षेत्र के कालवी प्याऊ रेलवे फाटक का सोमवार शाम का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर खड़ी कार को हटाया।
रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंची
जानकारी के अनुसार बीजेएस इलाके में एक महिला कार लेकर जा रही थी। इसी दौरान कार बाइक से टकरा गई। कार सवार महिला घबरा गई और क्रॉसिंग पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए ट्रैक पर जा पहुंची।
महिला ड्राइवर ने कार को टर्न लेकर पीछे लेने को कोशिश की लेकिन टायर ट्रैक में फंस गया। गनीमत रही की जोधपुर से जयपुर जा रही ट्रेन दूसरे ट्रैक से गुजर रही थी। इधर हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया।
बताया जा रहा है कि बैरियर से टकराने की वजह से कार के आगे का पूरा हिस्सा टूटकर बिखर गया था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई देर तक ट्रेन रुकने के बाद उसे रवाना किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


