होमक्राइमजोधपुर में दो लाख की नकदी समेत ज्वेलरी चोरी: परिवार सो रहा था, मकान का दरवाजा खुला था, चोर संदूक उठाकर ले आया बाहर - Jodhpur News
क्राइम

जोधपुर में दो लाख की नकदी समेत ज्वेलरी चोरी: परिवार सो रहा था, मकान का दरवाजा खुला था, चोर संदूक उठाकर ले आया बाहर - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Theft Case | Sursagar Home Burglary CCTV Footage Investigation जोधपुर में दो लाख की नकदी समेत ज्वेलरी चोरी:परिवार सो रहा था, मकान का दरवाजा खुला था, चोर संदूक उठाकर ले…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
जोधपुर में दो लाख की नकदी समेत ज्वेलरी चोरी:  परिवार सो रहा था, मकान का दरवाजा खुला था, चोर संदूक उठाकर ले आया बाहर - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Theft Case | Sursagar Home Burglary CCTV Footage Investigation

जोधपुर में दो लाख की नकदी समेत ज्वेलरी चोरी:परिवार सो रहा था, मकान का दरवाजा खुला था, चोर संदूक उठाकर ले आया बाहर

- कॉपी लिंक

जोधपुर में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। परिवार मकान में सो रहा था। मकान का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गया और कमरे में रखे संदूक को बाहर ले आया। चोर संदूक में से करीब 2 लाख की नकदी समेत सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर भाग गया।

घटना पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना इलाके में 21 सितंबर की देर रात की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी किशनाराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल (32), निवासी नारवा खिंचीयान रामदेव मंदिर के पीछे, सूरसागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 2 लाख रुपए नकद, 3 से 4 तोला सोना और 70 से 80 तोला चांदी के कीमती आभूषण चुराकर ले गए।

संदूक में बच्ची के इलाज के लिए रखी हुई थी नकदी

जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन उनके मकान में एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोर अंदर घुसा और वहां रखा संदूक उठाकर बाहर आंगन में ले आया। उसमें से ज्वेलरी और नकद रुपए निकाल कर ले गया। बताया जा रहा है की पीड़ित परिवार ने नकद रुपए अपने बच्ची के इलाज के लिए रखे थे।

सुबह परिवार के लोग उठे तब चोरी का पता चला

मामले की जांच कर रहे ASI सुरता राम ने बताया कि रात को मकान में रहने वाले लोग सो गए थे। सुबह 5 बजे उठने पर चोरी का पता चला। इस मामले में मौका मुआयना किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- LIVEजोधपुर के बालेसर और पीपाड़ में भाजपा के निर्विरोध डिप्टी-चेयरमैन: मथानिया-तिंवरी में दोनों दलों के प्रत्याशी घोषित, 4 में बीजेपी और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

- भास्कर एक्सक्लूसिवलॉरेंस की राजस्थान के 2 बिजनेसमैन की हत्या की प्लानिंग: सबसे खतरनाक शार्पशूटर्स को नेपाल से बुलाया, 5-5 लाख के इनामी, विदेश भागने वाले थे

- जोधपुर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, नाबालिग समेत दो लापता; पढ़िए क्राइम की अन्य खबरें

- जोधपुर में रेलवे क्रॉसिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंची कार: बाइक से टकराने पर घबरा गई थी महिला, पटरियों के बीच फंस गई गाड़ी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें