जयपुर के महल रोड पर JDA ने कर दिया बड़ा इंतजाम; 3 चौराहे सिग्नल फ्री
जयपुर के महल रोड पर JDA ने कर दिया बड़ा इंतजाम; 3 चौराहे सिग्नल फ्री यू-टर्न पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों का मूवमेंट भी होगा। ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित सड़क पार करने की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण रहेगी।…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर के महल रोड पर JDA ने कर दिया बड़ा इंतजाम; 3 चौराहे सिग्नल फ्री
यू-टर्न पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों का मूवमेंट भी होगा। ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित सड़क पार करने की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण रहेगी। बस और बड़े वाहनों के यू-टर्न लेने के दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लगने की आशंका भी बनी रहेगी।
जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बदलने की तैयारी पूरी हो गई है। यहां वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए आगे बढ़ाने की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। जेडीए ने इसके लिए प्रस्तावित सात यू-टर्न स्ट्रक्चर में से तीन का निर्माण पूरा कर लिया है। अब इनका ट्रायल और मौके पर ट्रैफिक मूवमेंट की जांच की जाएगी।
जेडीए का लक्ष्य 21 सितंबर से महल रोड के तीन प्रमुख चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने का है। इनमें जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा, मुंबई हॉस्पिटल चौराहा और अक्षय पात्र चौराहा शामिल हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन चौराहों पर वाहनों को सिग्नल पर रुकने के बजाय यू-टर्न के जरिए आगे बढ़ाने की व्यवस्था होगी।
7 में से 3 यू-टर्न स्ट्रक्चर तैयार
महल रोड पर ट्रैफिक फ्लो सुधारने के लिए कुल सात यू-टर्न स्ट्रक्चर प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। जेडीए अब इन स्ट्रक्चर के जरिए यातायात को किस तरह संचालित किया जा सकता है, इसका मौके पर परीक्षण कर रहा है।
जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर इस व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों को ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय रखने और यू-टर्न स्ट्रक्चर पर यातायात संचालन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
सिग्नल हटेंगे तो क्या यू-टर्न पर लगेगा जाम?
नई व्यवस्था का मकसद सिग्नल पर वाहनों के रुकने से होने वाले इंतजार को कम करना है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। मुख्य कॉरिडोर को संकरा कर यू-टर्न के जरिए ट्रैफिक निकालने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में यदि यू-टर्न पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो वहां लंबी कतार लगने की स्थिति बन सकती है।
खास तौर पर महल रोड पर अस्पताल होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। यू-टर्न पर जाम या वाहन फंसने की स्थिति में एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
गलत कट और लेन बदली तो बढ़ सकता है हादसे का खतरा
नई व्यवस्था में वाहन चालकों के लिए लेन अनुशासन भी अहम होगा। लंबा चक्कर बचाने के लिए यदि चालक गलत कट, गलत लेन या गलत दिशा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
यू-टर्न पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों का मूवमेंट भी होगा। ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित सड़क पार करने की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण रहेगी। बस और बड़े वाहनों के यू-टर्न लेने के दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लगने की आशंका भी बनी रहेगी।
आज मौके पर होगा ट्रैफिक का असली टेस्ट
नई व्यवस्था लागू करने से पहले जेडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी 18 सितंबर को महल रोड का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। मौके पर यू-टर्न स्ट्रक्चर पर वाहनों की आवाजाही का परीक्षण किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि किस दिशा से आने वाले वाहनों को कहां परेशानी हो सकती है और ट्रैफिक को किस तरह सुगम बनाया जा सकता है।
जेडीए की ओर से शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे मंथन सभागार में स्थानीय लोगों और मार्ग से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें नई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों से संवाद किया जाएगा और मौके की समस्याओं पर चर्चा होगी।
21 सितंबर से बदल सकता है महल रोड का नजारा
जेडीए की योजना 21 सितंबर से तीन चौराहों को सिग्नल फ्री करने की है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यू-टर्न आधारित यह व्यवस्था महल रोड पर ट्रैफिक को कितना सुगम बना पाएगी। इसका जवाब 18 सितंबर को होने वाले मौके के परीक्षण और स्थानीय लोगों के साथ बैठक के बाद तस्वीर साफ होने पर मिलेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


