यूपी में जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली: जानें तिथियों और आवश्यक दस्तावेज़ के बारे में
उत्तर प्रदेश में जाट रेजीमेंट सेंटर में 6-13 अगस्त तक विशेष कोटा अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इसमें 12 जिलों के 5,677 युवाओं ने विभिन्न परीक्षा पास कर अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया था। सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को कोटा मिलेगा।

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में जाट रेजीमेंट सेंटर में होगी स्पेशल कोटा अग्निवीर भर्ती, ट्रेड्समैन और क्लर्क समेत इन पदों के लिए मांगे आवेदन
सेना ने बरेली के जाट रेजीमेंट सेंटर में 6 से 13 अगस्त तक विशेष कोटा अग्निवीर भर्ती रैली की घोषणा की है। इसमें युद्ध वीरों के पुत्रों, सेवारत/भूतपूर्व ...और पढ़ें
HighLights
- जाट रेजीमेंट सेंटर में 6-13 अगस्त तक भर्ती रैली।
- अग्निवीर जीडी, ट्रेड्समैन, लिपिक, खिलाड़ी पदों पर भर्ती।
- युद्ध वीरों के पुत्रों व सैनिकों के आश्रितों को कोटा।
जागरण संवाददाता, बरेली। सेना ने अग्निवीर की विशेष कोटा भर्ती रैली का एलान कर दिया है। जाट रेजीमेंट सेंटर में छह से 13 अगस्त तक यूनिट हेडक्वार्ट्स कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर खिलाड़ी (जिन अभ्यर्थियों ने जाट रेजिमेंट सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लिया था) और अग्निवीर लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली हो रही है।
सेना के अनुसार यह भर्ती रैली युद्ध वीरों के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान बलिदान एवं घायल सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों के लिए आयोजित होगी। इस भर्ती रैली में अन्य रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र और कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों समेत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच के लिए समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजीमेंट सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा। सात बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नही दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मार्च में बरेली भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले 12 जिलों के 5,677 युवाओं ने विभिन्न परीक्षा पास कर अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया था।
भर्ती रैली का तिथिवार विवरण
छह अगस्त : अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद के लिए भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को छोड़कर) जिन खिलाडियों को खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था।
खबरें और भी
सात अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाडी, नूंह (मेवात), चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षे़त्र, महेंद्रगढ, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
आठ अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जेपी नगर), औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर (पडरौना), ललीतपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर।
10 अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए उत्तर प्रदेश के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और संभल के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।
11 अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौड़गढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।
12 अगस्त : अग्निवीर ट्रेड्समैन सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।
13 अगस्त : अग्निवीर लिपिक पद के लिए केवल जाट रेजीमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files





