Jaipur Nikay Chunav 2026 : चुनाव खत्म होते ही मेयर की कुर्सी पर नजर, रिकॉर्ड 63.55 मतदान में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण
जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड 63.55 परसेंट मतदान हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। जानें क्या है पूरी खबर और कौन से वार्डों में हुआ सबसे ज्यादा म…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड 63.55 परसेंट मतदान हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। जानें क्या है पूरी खबर और कौन से वार्डों में हुआ सबसे ज्यादा मतदान।
जयपुर: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान संपन्न हो गया है। इस बार शहर सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर निगम चुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 63.55 प्रतिशत रहा। कुल 24 लाख 33 हजार 198 मतदाताओं में से 15 लाख 46 हजार 193 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह आंकड़ा वर्ष 2020 के 58.15 प्रतिशत मतदान की तुलना में 5.40 प्रतिशत और 2014 के 60.34 प्रतिशत से 3.21 प्रतिशत ज्यादा है।
निर्दलीय प्रत्याशियों ने रोचक बनाया मुकाबला
इस बार बढ़े मतदान के पीछे मतदाताओं की संख्या में इजाफा, जेन-जी मतदाताओं की सक्रियताऔर बड़ी संख्या में मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों का घर-घर संपर्क अहम कारण माना जा रहा है। चुनावी मैदान में 368 निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जबकि अन्य पार्टियों के 57 प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं। निर्दलीयों ने कई वार्डों में मतदाताओं से सीधा संपर्क कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। ऐसे में परिणाम के बाद मेयर के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम रहने के संकेत मिल रहे हैं।
आखिरी तीन घंटे में पड़े 3.37 लाख वोट
सुबह मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। सुबह 10 बजे तक महज 16.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक 37.36 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 48.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान केंद्रों पर अचानक भीड़ बढ़ी और अंतिम तीन घंटों में मतदान प्रतिशत में 13.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। शाम 6 बजे तक 62.88% मतदान हो चुका था। इस दौरान करीब 3 लाख 37 हजार 22 वोट पड़े। इसके बाद मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े 19,534 मतदाताओं को वोट डालने का मौका मिला, जिससे अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़कर 63.55 प्रतिशत पहुंच गया।
2.71 लाख नए वोटर, 5.60 लाख जेन-जी मतदाता
2020 के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में 2 लाख 71 हजार 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार कुल 24.33 लाख मतदाता हैं, जबकि 2020 में यह संख्या 21.62 लाख थी। इनमें करीब 5.60 लाख जेन-जी मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 23 प्रतिशत हैं। मतदान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी दिखाई दी। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार 2,256 मतदान बूथ बनाए गए, जो पिछले चुनाव से 250 अधिक हैं। इससे कई क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिली।
वार्ड 148-150 में सबसे ज्यादा मतदान
सबसे अधिक मतदान वार्ड 148 से 150 में दर्ज किया गया, जहां मतदान प्रतिशत 81.45 फीसदी रहा। यह जयपुर के औसत मतदान से 17.90 प्रतिशत अधिक है। वहीं सबसे कम मतदान वार्ड 88 से 103 के क्षेत्रों में रहा। शाम 6 बजे के बाद मतदान थम गया, लेकिन आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल और सिविल लाइंस सहित कई इलाकों में मतदाता कतार में डटे रहे। अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी है। बढ़े मतदान और बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनावी समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। माना जा रहा है कि यदि किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो निर्दलीय पार्षद मेयर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


