होमक्राइमजयपुर में युवक के किडनैप की कोशिश: सेंट्रलपार्क से मर्सिडीज कार में डालने का प्रयास; आमेर में बाइक को टक्कर मार नाले में गिरी कार - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में युवक के किडनैप की कोशिश: सेंट्रलपार्क से मर्सिडीज कार में डालने का प्रयास; आमेर में बाइक को टक्कर मार नाले में गिरी कार - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Kidnapping Attempt | Mercedes Hits Bike In Amer, Lands In Drain जयपुर में युवक के किडनैप की कोशिश:सेंट्रलपार्क से मर्सिडीज कार में डालने का प्रयास; आमेर में बाइक को टक्क…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
जयपुर में युवक के किडनैप की कोशिश:  सेंट्रलपार्क से मर्सिडीज कार में डालने का प्रयास; आमेर में बाइक को टक्कर मार नाले में गिरी कार - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Kidnapping Attempt | Mercedes Hits Bike In Amer, Lands In Drain

जयपुर में युवक के किडनैप की कोशिश:सेंट्रलपार्क से मर्सिडीज कार में डालने का प्रयास; आमेर में बाइक को टक्कर मार नाले में गिरी कार

- कॉपी लिंक

जयपुर में आज सुबह सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता (50) के किडनैप की कोशिश की गई। लग्जरी मर्सिडीज कार से आए दो बदमाशों ने राजीव गुप्ता को कार में डालने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश किडनैप करने में नाकाम रहे। वारदात अशोक नगर थाना क्षेत्र में की है।

वारदात के बाद तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आमेर इलाके में दिल्ली रोड पर पहुंची, जहां उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद सुबह 8 बजे कार दिल्ली रोड पर पीली की तलाई कट स्थित कच्चे नाले में उतर गई, इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आमेर थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कार की तलाशी ली। कार से नकली पिस्टल और चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज कार को क्रेन की मदद से आमेर थाने लेकर आई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़ित के मुताबिक कार में दो आरोपी सवार थे।

अब देखिए ये 4 फोटोज…

अशोक नगर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचा पीड़ित

अपहरण के प्रयास को लेकर पीड़ित अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाने पहुंचा है। पुलिस अब पीड़ित के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पीड़ित को क्यों और कहां ले जाना चाहते थे।

हादसे के बाद मर्सिडीज के नाले में गिरने और उसमें हथियारनुमा सामान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

- बात खरी हैबूथ पर पोलिंग पार्टी कर्मचारी ने खोल ली 'बोतल': प्रत्याशी ने धोए बर्तन, विधायकजी ने लहराया 'तिरंगा' स्कूटर; जनता के नाम 'सड़ा गेहूं'

- जयपुर- बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरा इंजीनियर, मौत; VIDEO: कुछ सेकेंड पहले ली थी सेल्फी, मां से पार्क जाने की कहकर निकला था

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान में ट्रांसफर बैन, फिर भी मनचाहे स्कूल में पोस्टिंग: सरकारी टीचर AI से फर्जी डेपुटेशन लेटर बनाकर बेच रहा था, 5 ने जॉइनिंग भी की

- राजस्थान एक्सप्लेनरसतीश पूनिया-सचिन पायलट को क्यों मिली पंजाब की कमान: चुनौतियाें से कैसे निपटेंगे, राजस्थान की राजनीति में क्या-क्या बदलेगा?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें