होमक्राइमभाजपा के मेयर दावेदार बाड़ाबंदी से जयपुर आए: कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में; मेयर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन - Jaipur News
क्राइम

भाजपा के मेयर दावेदार बाड़ाबंदी से जयपुर आए: कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में; मेयर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mayor Election | BJP Candidate Nomination Today | CMR Meeting LIVEभाजपा के मेयर दावेदार बाड़ाबंदी से जयपुर आए:कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में; मेयर के लिए नाम…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
भाजपा के मेयर दावेदार बाड़ाबंदी से जयपुर आए:  कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में; मेयर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Mayor Election | BJP Candidate Nomination Today | CMR Meeting

LIVEभाजपा के मेयर दावेदार बाड़ाबंदी से जयपुर आए:कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में; मेयर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

- कॉपी लिंक

नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन हैं। बीजेपी ने बहुमत के बाद भी कल तक अपने दावेदार के नाम का ऐलान नहीं किया था। हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि बीजेपी ने मेयर पद के 4 दावेदारों को जयपुर बुलाया गया है।

सुनील कोठारी बाड़ेबंदी (पुष्कर) से जयपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके नाम से नामांकन फॉर्म भी लिया गया है।

वहीं कांग्रेस ने वार्ड 118 से पार्षद सुनीता मावर और वार्ड 84 से पार्षद भरत मेघवाल को नामांकन भरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

बीजेपी में पार्षदों से 3-3 नाम लिखवाए थे

दरअसल, जयपुर में बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई थी। सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए थे। इसके बाद देर शाम को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया गया था।

हालांकि बीजेपी के दावेदारों में सुनील कोठारी, पुनीत कर्नावट और सुभाष सिंघी का नाम चर्चा में है। इनमें सुनील कोठारी सबसे प्रबल दावेदार हैं। वे सीएम और संघ की पसंद हैं।

वहीं शहर के कुछ विधायक सुभाष सिंघी के नाम को लेकर जोर लगा रहे हैं। वहीं पुनीत कर्नावट के नाम पर भी पार्टी में विचार-विमर्श हुआ हैं। उदयपुर में पार्टी जैन समुदाय से प्रत्याशी बना चुकी है, जोधपुर में भी दोनों दावेदार जैन समुदाय से हैं। ऐसे में जयपुर में किसी ओर समुदाय से भी नाम पर चर्चा की गई हैं।

सुनील कोठारी और पुनीत कर्नावट का नाम सबसे आगे

जयपुर में वैश्य समाज से मेयर बनाने की चर्चा सबसे ज्यादा है। चर्चा है कि विधायकों की राय, पार्षदों से हुई रायशुमारी, वरिष्ठता और वित्तीय स्थिति के आंकलन के बाद पार्टी की पहली पसंद इस पद पर सुनील कोठारी हैं। वे वार्ड 112 से पार्षद है। कोठारी पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष के साथ ही संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके है।

लेकिन निर्वतमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट उन्हें टक्कर दे रहे हैं। कर्नावट भी जैन समुदाय से आते हैं। वहीं, उन्हें सीएम भजनलाल शर्मा का करीबी माना जाता है। ये वार्ड 76 से पार्षद है। वार्ड 98 से जीते सुभाष सिंघी का नाम भी आगे है।

बीजेपी के पास 78 सीट के साथ बहुमत

जयपुर के पूरे 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 57 और 15 सीट पर निर्दलीय है।

---

ये खबर भी पढ़िए-

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

बीजेपी ने मेयर पद के लिए अपने दावेदार का नाम घोषित नहीं किया है। सामने आ रहा है कि पार्टी ने 4 दावेदारों को बाड़ाबंदी (पुष्कर) से जयपुर बुलाया गया है।

सुनील कोठारी बाड़ेबंदी (पुष्कर) से जयपुर के लिए रवाना भी हो गए है। बताया जा रहा है कि उनके नाम से नामांकन फॉर्म भी लिया गया है।

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम मेयर के लिए कांग्रेस ने अभी एक भी नाम फाइनल नहीं किया है। वार्ड 118 से कांग्रेस पार्षद सुनीता मावर और वार्ड 84 से पार्षद भरत मेघवाल को नामांकन भरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस में दो नामांकन करवाने की रणनीति पर विचार चल रहा है। बाद में एक का नाम फाइनल करके एक से नाम वापसी करवाने की रणनीति है।

सुनीता मावर पिछली बार भी मेयर दावेदार थीं

सुनीता मावर जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 118 से कांग्रेस पार्षद हैं। वे पिछली बार भी मेयर की दावेदार थीं, पिछली बार उन्हें मेयर उम्मीदवार नहीं बनाया था। वे पिछले 20 साल से ज्यादा वक्त से जयपुर नगर निगम की राजनीति में सक्रिय हैं। नगर निगम में कई समितियों की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जयपुर शहर में कांग्रेस का प्रमुख महिला ओबीसी चेहरा हैं।

भरत मेघवाल मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से वार्ड 84 से पार्षद हैं। भरत मेघवाल जयपुर नगर निगम की राजनीति में कांग्रेस के प्रमुख युवा एससी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।

- LIVEबीजेपी के मेयर दावेदार सुनील कोठारी बाड़ेबंदी से आए जयपुर: जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता भाजपा के मेयर कैंडिडेट; पंजाब में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस, हंगामा

- राजस्थान के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: डूंगरपुर-बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ में 8 इंच तक पानी बरसा, बांध ओवरफ्लो, 6 डिग्री तक गिरा पारा

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में 16 साल में सबसे कम बारिश: जालोर, पाली और बांसवाड़ा बरसात को तरसे, सितंबर में भी मई जैसी बिजली की डिमांड

- बात खरी हैसांड को बना दिया 'एक दिन का सरपंच': राजस्थान का 'पायलट' पंजाब में 'प्रोजेक्ट'; जलमहल की 'असली तस्वीर'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें