जयपुर में रेलवे कर्मचारी ट्रेन के आगे कूदा, मौत: सुसाइड नोट में लिखा - मैं पत्नी-बच्चों से परेशान, जिंदगी से हार गया; ससुराल वालों पर लगाए आरोप - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Trackman Suicide | Mahesh Tanwar Death Case Shivdaspura Station जयपुर में रेलवे कर्मचारी ट्रेन के आगे कूदा, मौत:सुसाइड नोट में लिखा - मैं पत्नी-बच्चों से परेशान, जिंदगी…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Trackman Suicide | Mahesh Tanwar Death Case Shivdaspura Station
जयपुर में रेलवे कर्मचारी ट्रेन के आगे कूदा, मौत:सुसाइड नोट में लिखा - मैं पत्नी-बच्चों से परेशान, जिंदगी से हार गया; ससुराल वालों पर लगाए आरोप
- कॉपी लिंक
जयपुर में रेलवे कर्मचारी ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी के पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पत्नी और बच्चों से परेशान होकर मरने का उल्लेख है। रेलवे कर्मी ने मरने से एक घंटा पहले परिचितों को सुसाइड नोट वॉट्सएप किया था।
मामला शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास का है। महेश तंवर (45) पुत्र प्रहलाद ने अल सुबह 4 बजे सुसाइड किया है। महेश रेलवे में ट्रैकमैन था और शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे क्वार्टर में रहता था।
सुसाइड नोट लिखकर किया वॉट्सएप
पुलिस को मरने से पहले महेश के लिखे सुसाइड नोट के बारे में भी पता चला है। महेश ने सुसाइड करने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा।उसकी फोटो दोस्तों व परिचितों को सुबह करीब 4:30 बजे वॉट्सएप की थी। पुलिस की ओर से सुसाइड नोट को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले 5 साल से पति-पत्नी के बीच केस चल रहा है। तभी से पत्नी-बच्चों से वह अलग रह रहा था।
सुसाइड नोट लिखा
मैं महेश तंवर अपने पूरे होश हवास में लिख रहा हूं। मैं अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत परेशान हो गया हूं। मेरी पत्नी और मेरा 5 साल से केस चल रहा है। और मैं उसके हर महीने मेंटीनेस भी दे रहा हूं। वह मेरे और मेरे माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती है और नहीं मुझे तलाक दे रही है।
वह चाहती है कि मैं अपने माता-पिता के साथ न रहूं और न उनकी सेवा करूं और न खुद करेगी। मेरी बीवी व बच्चों के साथ मेरी पत्नी की बहनें चित्रा कंवर, हेमलता तंवर और उसकी मां लक्ष्मी और उसका जीजा नन्दकिशोर और अभिषेक तंवर, संजय टेपर्ण, अनिता टेपर्ण हैं।
ये सब मिलकर मुझे बहुत परेशान कर रखे हैं। मेरी पत्नी आए दिन थाने में जाकर परेशान करती है। थाने में राजाराम चौधरी मुझे परेशान करता है। हमारी तो सुनता ही नहीं है। इनकी ही सुनता है चाहे गलत ही हो।
अब मैं जिदंगी से हार गया हूं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते लगाते। मेरे मरने के बाद मेरी बीवी और बच्चों को मेरा मुंह नहीं दिखाएं, क्योंकि वो कहते हैं हमारे लिए तो पांच साल पहले ही मर गया। अभी-भी नंदकिशोर और अभिषेक तंवर ने हमारे ऊपर झूठा केस कर रखा है। जिसकी जांच राजाराम चौधरी के पास है जो रिश्वत लेकर हमें परेशान कर रहा है।
लिखा- मेरे भतीजों से ही कराएं अंतिम संस्कार
मेरे मरने के बाद मेरे माता-पिता को परेशान नहीं किया जाए । उन्होंने बहुत दुख देखे हैं। मां-पापा मुझे माफ करना, मैं आपकी सेवा नहीं कर पाया। मेरी लाश को चंदलाई नहीं ले जाएं। मैं मेरे माता-पिता के पास ही जाना चाहता हूं। मेरा और बीवी का जब भी झगड़ा होता था तो अभिषेक तंवर मेरे घर आकर मेरे साथ मारपीट करता था।
मेरे मरने के बाद मेरा क्रिया कर्म मेरे भतीजे विशाल और सपना के हाथ से ही कराएं। क्योंकि मेरे बच्चों ने मुझे जीते जी ही बहुत दुख दिया है। मेरी बीवी कहती है मैं तुझे ऐसे परेशान करती रहूंगी, क्योंकि कानून मेरी ही सुनेगा तेरी नहीं। अब मैं हार गया हूं। अब मुझमें शक्ति नहीं रही है।
अगर रेलवे से कोई भी सहायता मिले तो मेरे माता-पिता को ही मिले, क्योंकि मेरे अलावा उनका कोई सहारा नहीं। मेरा छोटा भाई और उसकी पत्नी एक्सीडेंट में खत्म हो गए हैं। अब मैं भी उनको छोड़कर जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ करना।
---
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग:मौत से पहले बनाया सुसाइड वीडियो नोट, माता-पिता और भाई को बताया जिम्मेदार
जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का वीडियो नोट बनाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वीडियो नोट में युवक ने अपने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस की ओर से वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
- उदयपुर- मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए लक्ष्यराज मेवाड़: बारिश के बीच निकली यात्रा, 425 साल पुरानी छतरियों के बीच अंतिम संस्कार
- राजस्थान में आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट: जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर, उदयपुर संभाग में कई जगह भारी बरसात
- भास्कर एक्सक्लूसिवचुनाव में 'काकाजी' की एंट्री ने हवा का रुख बदला: जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; मुख्यमंत्री के रोड शो से कितना फायदा?
- LIVEराजस्थान- 5 नगर निगमों में हो सकता है बड़ा उलटफेर: निर्दलीय जिसके साथ, उसका बनेगा मेयर; डूंगरपुर में BAP प्रत्याशी को मिला 0 वोट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


