मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से निकली शोभायात्रा,दिख रहे अलग-अलग रूप: प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; जाम से बचने के लिए इन रास्तों पर जाने से बचें - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Moti Dungri Ganesh Shobhayatra | Traffic Diversion Route Update LIVEमोतीडूंगरी गणेश मंदिर से निकली शोभायात्रा,दिख रहे अलग-अलग रूप:प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; जाम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Moti Dungri Ganesh Shobhayatra | Traffic Diversion Route Update
LIVEमोतीडूंगरी गणेश मंदिर से निकली शोभायात्रा,दिख रहे अलग-अलग रूप:प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; जाम से बचने के लिए इन रास्तों पर जाने से बचें
- कॉपी लिंक
जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली जा रही है। ऋषि पंचमी के मौके पर निकलने वाली यह 38वीं शोभायात्रा मोतीडूंगरी रोड से शुरू होकर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार की ओर से आरती की जाएगी।
शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं कुछ जगहों से वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा।
80 से ज्यादा झांकियां होंगी शामिल
महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 80 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होंगी। पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता शिव की पीठ पर खेलते बालरूप, नीले घोड़े पर सवार गणेशजी और शेषनाग पर नृत्य करते बप्पा की झांकियां आकर्षण रहेंगी। रिद्धि-सिद्धि के साथ घूमर नृत्य की झांकी भी होगी। पूरे रास्ते में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।
पहले देखें झांकियों के PHOTOS
परकोटा में सिटी बसों की आवाजाही बंद रहेगी
- परकोटा क्षेत्र में JCTSL और सिटी बसें नहीं चलेंगी।
- गोपालपुरा से यादगार तिराहे की तरफ आने वाली JCTSL बसों को लक्ष्मी मंदिर से सहकार मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
- यादगार तिराहे से गोपालपुरा की तरफ जाने वाली बसों को जरूरत पड़ने पर अशोका टी-पॉइंट से अशोका मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
- एमआई रोड पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर बसों के रास्ते में भी बदलाव किया जाएगा।
रोडवेज बसों के लिए भी बदला रास्ता
- दिल्ली रोड से सिंधी कैंप आने वाली रोडवेज बसें चंदवाजी से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14 पुलिया, सर्विस रोड और सीकर रोड होते हुए विद्याधर नगर आगार बस स्टैंड जाएंगी।
- सिंधी कैंप से दिल्ली रोड जाने वाली बसें पानीपेच तिराहा, चौमूं तिराहा, सीकर रोड, रोड नंबर 14 पुलिया और एक्सप्रेस हाईवे होते हुए दिल्ली रोड जाएंगी।
- सिंधी कैंप से आगरा रोड जाने वाली रोडवेज बसें रोटरी सर्किल स्थित रोडवेज बस स्टैंड से चलेंगी।
- लोक परिवहन और स्लीपर बसों के लिए भी दिल्ली रोड और सिंधी कैंप के बीच यही वैकल्पिक रास्ते रहेंगे।
- सिंधी कैंप के आसपास से आगरा रोड जाने वाली लोक परिवहन और स्लीपर बसें प्राइवेट बस स्टैंड, टीपी नगर से चलेंगी।
जरूरी सेवाओं के वाहनों को रास्ता मिलेगा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। शोभायात्रा पूरी होने तक परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान मुख्य रास्तों पर जाने से बचें और जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
विशाल नंदी पर शिवजी के सवार होने की झांकी भी शामिल की गई है।
- कॉपी लिंक
झांकी में लोगों को प्रसाद दिया जा रहा है।
- कॉपी लिंक
झांकी में राधा-दामोदर जी नगर भ्रमण पर चल रहे हैं। इसमें आगे भगवान महादेव की झांकी है।
- कॉपी लिंक
झांकी में मुख्य आकर्षण का केंद्र ग्रीन एनर्जी का संदेश देते हुए गणेश जी की हैं। इसमें रूफ टॉप सोलर को प्रमोट करते हुए दिखाए गए हैं।
- कॉपी लिंक
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से भगवान गणेश की 38वीं शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में 80 से अधिक झांकियां शामिल हो रही हैं। मोती डूंगरी से यह शोभायात्रा परकोटा क्षेत्र के अलग-अलग रास्ते होते हुए गढ़ गणेश मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में 20 से अधिक ऑटोमेटिक झांकियां शामिल की गई हैं। इसमें झांकी के मुख्य आकर्षण का केंद्र ग्रीन एनर्जी का संदेश देते हुए गणेश जी की झांकी है। इसमें रूफ टॉप सोलर को प्रमोट करते हुए दिखाए गए हैं।
- LIVEअलवर में प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरवाया: पाली में कांग्रेस पार्षदों ने निगम में काटा केक, बीकानेर में इंफ्लुएंसर ने चुनाव जीता
- भास्कर एक्सक्लूसिवखराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का हो सकता है डिमोशन: निकाय चुनाव का मंत्रिमंडल फेरबदल पर दिखेगा असर; 'काकाजी' की एंट्री ने हवा का रुख बदला
- 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष चुनाव का आज से नामांकन: जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर-निगम मेयर और सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव की घोषणा 17 को होगी
- पूर्व खेल मंत्री चांदना की माताजी का निधन: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


