जयपुर में एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी के मामले: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Vehicle Theft Case | Thieves Target Motorcycles Across City जयपुर में एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी के मामले:अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई शिकायत, पुलिस जांच में जु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Vehicle Theft Case | Thieves Target Motorcycles Across City
जयपुर में एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी के मामले:अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरों के बाहर, पार्किंग, कैफे और सार्वजनिक स्थानों से करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी हो गईं। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में मामले दर्ज कर पुलिस ने
आगरा रोड से लेकर मानसरोवर तक वारदातें
आगरा रोड स्थित कृष्णा नगर से केशवदेव की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वहीं सांख की छतरी से किशनपुरा निवासी मोहनलाल मीणा की बाइक चोरी हो गई। देवनगर, टोंक रोड से राहुल शर्मा की मोटरसाइकिल और मधुवन कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी आरव मीणा की बाइक चोर ले गए।
खानिया बंधा से बड़वा, बस्सी निवासी मनोज कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हुई। निवारू रोड से महेंद्र शर्मा, सनराइज सिटी खोराबीसल से मयंक शर्मा और क्वींस रोड स्थित एक कैफे से विष्णु सिंह सोलंकी की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई।
खालसा कॉलोनी, हीदा की मोरी निवासी दीपेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई। पालिका बाजार, स्वेज फार्म की पार्किंग से नमन जैन की होंडा एक्टिवा चोर ले गए। न्यू सांगानेर रोड स्थित पूजा रेजिडेंसी से सुरेंद्र गोयल की मोटरसाइकिल चोरी हुई। वहीं किरणपथ, मानसरोवर निवासी नीरज कुमार की बाइक भी चोरी हो गई।
एक दिन में एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले
ये सभी चोरी की घटनाएं सोमवार की हैं। चोर एक दिन के अंदर एक दर्जन से ज्यादा बाइक-स्कूटी चुरा ले गए। लगातार सामने आ रही इन वारदातों के बाद पुलिस अब घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ वाहन चोरों की पहचान और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


