होमक्राइमगहलोत बोले- बाजारों में फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच: कहा- प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुनें सरकार-मंत्री; अग्निकांड के बाद पुरोहितजी का कटला रहा बंद - Jaipur News
क्राइम

गहलोत बोले- बाजारों में फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच: कहा- प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुनें सरकार-मंत्री; अग्निकांड के बाद पुरोहितजी का कटला रहा बंद - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - PM Modi Birthday Celebration Jaipur | Coaching Hub Havan & BJP Return गहलोत बोले- बाजारों में फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच:कहा- प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुनें सरकार-मंत्…

bhaskar.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
गहलोत बोले- बाजारों में फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच:  कहा- प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुनें सरकार-मंत्री; अग्निकांड के बाद पुरोहितजी का कटला रहा बंद - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- PM Modi Birthday Celebration Jaipur | Coaching Hub Havan & BJP Return

गहलोत बोले- बाजारों में फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच:कहा- प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुनें सरकार-मंत्री; अग्निकांड के बाद पुरोहितजी का कटला रहा बंद

- कॉपी लिंक

जयपुर में पुरोहितजी का कटला में आग लगने के बाद दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे। कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को भीषण अग्निकांड में 25 दुकानों में सामान राख हो गया था। इसके बाद मणिहारों का कटला और पुरोहित जी का कटला में शुक्रवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अग्निकांड से प्रभावित व्यापारी दुकानों के बाहर मायूस खड़े नजर आए। आग में लाखों-करोड़ों रुपए के माल के नुकसान के बाद व्यापारी अब प्रशासन और सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

वहीं व्यापारियों का हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुक्रवार को सेठी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। गहलोत ने व्यापारियों से आग लगने की घटना और नुकसान की जानकारी ली। इस पर पीड़ित व्यापारियों ने गहलोत को परेशानी बताई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा- व्यापारियों ने घटना में नगर निगम की कमी की बात बताई है। नगर निगम की जिम्मेदारी होती है कि बाजारों और बिल्डिगों में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की समय-समय पर जांच हो। सरकार बदलने के बाद भी यह देखना जरूरी है कि फायर सेफ्टी के इंतजाम सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं।

गहलोत ने कहा- सरकार की ओर से किसी मंत्री को यहां आकर प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुननी चाहिए।

वहीं गहलोत ने निकाय चुनाव परिणाम के बाद आरोप लगाया कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए निकाय बोर्ड बनाने का प्रयास कर रही है।

व्यापारियों ने गहलोत को बताईं परेशानियां, देखें PHOTOS

गहलोत बोले- चालू नहीं था फायर फाइटिंग सिस्टम

अशोक गहलोत ने कहा- बाजार में लगा फायर फाइटिंग सिस्टम चालू नहीं था। यही सबसे बड़ी कमी रही। उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए समय पर पहुंची SDRF और फायर ब्रिगेड टीम की तारीफ की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- किसी भी बिल्डिंग या बाजार को फायर सिस्टम की जांच-पड़ताल के बाद NOC जारी की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया- कई बार राजनीतिक दबाव में भी NOC जारी कर दी जाती है। उन्होंने कहा- संबंधित विभाग को मामले में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए।

गहलोत ने कहा- मुझे बताया कि पास ही एक बिल्डिंग में कथित तौर पर राजनीतिक प्रभाव के जरिए NOC दिलवाई गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि जहां भी दबाव में NOC जारी किए जाने की शिकायतें हैं, उनकी जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

बोले- बाजार खुला होता तो हो सकती थी बड़ी जनहानि

गहलोत ने कहा- जिस समय आग लगी, उस समय बाजार बंद था। अगर बाजार खुला होता तो आग की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ सकते थे। घटना और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा- सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच करानी चाहिए।

'सरकार के प्रतिनिधि को व्यापारियों के बीच पहुंचना चाहिए'

गहलोत ने कहा- मुझे बताया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अब हरकत में आएगी और सरकार का कोई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत करेगा। उन्होंने कहा- प्रभावित व्यापारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर भी उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए। यह देखा जाना चाहिए कि सरकार उनकी किस तरह मदद कर सकती है।

गहलोत ने कहा- व्यापारी सरकार को टैक्स देते हैं। बीमा कंपनियां कितना भुगतान करेंगी, यह अलग विषय है। सरकार को यह देखना चाहिए कि प्रभावित व्यापारियों को किस तरह सहायता दी जा सकती है।

निकाय चुनाव के बाद भाजपा पर लगाए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप

गहलोत ने निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने जोधपुर का उदाहरण देते हुए दावा किया कि कांग्रेस के सात पार्षदों को हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए भाजपा का पार्षद बना दिया गया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में भी जहां कांग्रेस की मेजॉरिटी है, वहां से इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। गहलोत ने कहा- ऐसी गतिविधियां लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। यदि यही परंपरा बनी रही तो लोकतंत्र कैसे कायम रहेगा।

SIR और वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों का किया जिक्र

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे SIR और 'वोट चोरी' के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा- बड़ी संख्या में वहां सही वोटों को काटे जाने की बात सामने आई है। गहलोत ने कहा- जिस तरह भाजपा काम कर रही है, उसे नकारना आवश्यक है।

भाजपा ने अपने फायदे के लिए किया परिसीमन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए परिसीमन किया है। उन्होंने कहा- देश को किस दिशा में ले जाया जा रहा है। इस पर सभी को चिंता करनी चाहिए और नई पीढ़ी को भी इस बारे में सोचना चाहिए।

कम बारिश पर सरकार को रोजगार और पानी की व्यवस्था की नसीहत

कम बारिश के मुद्दे पर गहलोत ने कहा- राजस्थान में पहले भी अकाल पड़ते रहे हैं। ऐसे समय में मनरेगा जैसी योजनाओं ने लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब मनरेगा का काम खत्म कर दिया गया है।

गहलोत ने कहा- कई क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या है और पशुओं के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि रोजगार, पीने के पानी और पशुओं के चारे की व्यवस्था समय रहते की जानी चाहिए, वरना हालात गंभीर हो सकते हैं।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक रफीक खान, कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिवाली से पहले आग ने बुझाई कारोबारियों की उम्मीदें:नुकसान से व्यापारियों पर संकट; आग बुझाने में पुलिस-दमकलकर्मियों ने जोखिम में डाली जान

जयपुर में सेठी कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग ने कई व्यापारियों की आगामी दिवाली की तैयारियों को राख कर दिया। व्यापारियों ने दिवाली के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद में लाखों रुपए का माल जमा कर लिया था। उनकी आंखों के सामने वही माल आग की लपटों में जलता रहा। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 25 दुकानें जलीं:धुएं का गुबार छाया, साढ़े 7 घंटे में पाया काबू; अंदर रखे थे 5 सिलेंडर

जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। (पूरी खबर पढ़ें)

- LIVEउदयपुर में कांग्रेस की बाड़ेबंदी में पहुंची पुलिस: पार्षद का चुनाव लड़े बिना चेयरमैन बने; भरतपुर-भीलवाड़ा में भाजपा की निर्विरोध मेयर बनीं

- कोटा में आमने-सामने भिड़ीं बाइक, पिता-बेटी की मौत: मां-बेटे समेत 3 घायल; शोकसभा में शामिल होकर ससुराल से लौट रहा था युवक

- राजस्थान के युवक ने ज्वालामुखी-मंदिर में खुद को आग लगाई;VIDEO: अस्पताल में मौत; पारिवारिक विवाद के कारण सवा साल पहले घर छोड़कर चला गया था

- LIVEडूंगरपुर में डैम ओवरफ्लो, सलूंबर में पुल पर बही नदी: टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें