जयपुर में चलती कार में महिला से छेड़छाड़: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया; विरोध पर कार छोड़कर भागा आरोपी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Molestation Case | Woman Molested In Moving Car After Taking Lift जयपुर में चलती कार में महिला से छेड़छाड़:लिफ्ट देने के बहाने बैठाया; विरोध पर कार छोड़कर भागा आरोपी - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Molestation Case | Woman Molested In Moving Car After Taking Lift
जयपुर में चलती कार में महिला से छेड़छाड़:लिफ्ट देने के बहाने बैठाया; विरोध पर कार छोड़कर भागा आरोपी
- कॉपी लिंक
जयपुर में चलती कार में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लिफ्ट के बहाने कार में बैठी महिला से परिचित युवक ने गंदी हरकत की। महिला के विरोध करने और पुलिस को शिकायत करने की बात पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सोमवार रात
थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी युवक से उसकी जान-पहचान है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों पहले आरोपी से उसने 5 हजार रुपए उधार लिए थे। महिला ने 12 सितंबर की सुबह उधार लिए रुपए देने के लिए केसर चौराहा बुलाया। कार लेकर पहुंचे परिचित को उसने रुपए लौटा दिए।
लिफ्ट देने की बात पर कार में बैठाया
महिला के जॉब पर जाने की बताने पर लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने कार में बैठा लिया। रास्ते में मना करने के बाद भी जूस भी पिलाया। बातचीत करते हुए जाने पर चलती कार में परिचित आरोपी ने मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। कार रोकने की कहने पर भी गंदी हरकत करने से नहीं रुका। विरोध कर मोबाइल नंबर 112 पर पुलिस शिकायत कर दी। पुलिस को आते देखकर आरोपी परिचित कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस की ओर से कार को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


